खेत में रात को इश्‍क लड़ा रहा था कपल, गांव में मचा हल्‍ला... OTT पर हिंदी में 7.6 IMDb रेट‍िंग वाली डार्क कॉमेडी

Updated on 14-11-2025 12:56 PM
इस बात की तस्‍दीक तो हर भारतीय सिनेमा प्रेमी करता है कि बीते कुछ साल में मलयालम फिल्‍मों की कहानियों पर बेजोड़ काम हो रहा हो। फिर चाहे वह थ्र‍िलर हो, ड्रामा हो, रोमांस हो, पौराण‍िक कथा हो या फिर एक्‍शन और कॉमेडी। हर जॉनर में मॉलीवुड के मेकर्स ने एक से बढ़कर एक कहानियों से पर्दे पर सिनेमा का मजा दोगुना किया है। बीते दिनों सिनेमाघरों में एक ऐसी ही मजेदार कॉमेडी फिल्‍म आई 'अविहितम', जो 10 अक्‍टूबर को रिलीज हुई थी। अब यह OTT पर दस्‍तक देने वाली है। खास बात यह है कि आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने बाद ही 'अविहितम' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इसे IMDb पर 7.6 रेट‍िंग म‍िली है। यह एक ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्‍शन सेना हेगड़े ने किया है। स्‍क्रीनप्‍ले अंबरीश कलथेरा ने लिखी है। फिल्म में उन्नी राज, रेन्जी कंकोल, विनीत चकयार, धनेश कोलियत, राकेश उशर और वृंदा मेनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'अविहितम' की कहानी

कहानी कंजनगढ़ गाव में बसी है। एक नशे में धुत आदमी धान के खेत में शराब पीने के बाद चांदनी में घर लौट रहा है। दोस्तों के साथ हर दिन की तरह शराब पीकर घर लौटते समय इस आदमी प्रकाशन को खेत में एक लड़का और लड़की दिखते हैं, जो एक दूसरे को चूम रहे हैं। प्रकाशन गौर से देखता है तो पता चलता है कि वह आदमी उसका पड़ोसी विनोद है, जो गांव के बढ़ई माधवन के खेत में लड़की संग इश्‍क लड़ा रहा है। प्रकाशन से रहा नहीं जाता। वह यह बात दर्जी वेणु को बताता है। बात फैलती है। असल बात यह है कि विनोद पहले से शादीशुदा है। यानी मामला विवाहेतर संबंध का है।

आख‍िर कौन है वो लड़की?

अब अगली रात, प्रकाशन-वेणु समेत 7 दोस्‍तों की टोली इस प्रेम-प्रसंग को अपनी आंखों से देखते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि वह लड़की कौन है? बात जैसे-जैसे फैलती है, माधवन की बहू निर्मला पर बिना किसी सबूत के संदेह होता है। अपने छोटे से गांव के निवासियों के सामने इस व्‍यभ‍िचार के अपराधियों को दंडित करने के लिए, कई ग्रामीणों और माधवन के बेटों सहित मर्दों का एक समूह उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी ले लेता है।

'अविहितम' का मतलब

'अविहितम' का मतलब है व्यभिचार। हमेशा से यह ऐसा मामला है, जो दुनिया के हर समाज में, हर सिनेमा में एक गरमा-गरम विषय रहा है। अकीरा कुरोसावा की 'राशोमोन' से लेकर वोंग कार-वाई की 'इन द मूड फॉर लव' (2000) और एड्रियन लिन की 'अनफेथफुल' (2002) तक, फिल्म निर्माता लंबे समय से निषिद्ध रिश्‍तों से जुड़े तनाव, इसकी गोपनीयता और नैतिकता पर फिल्‍मों के जरिए बात करते रहे हैं। 'अविहितम' में भी डायरेक्‍टर सेना हेगड़े इसी जुनून को दिखाते हैं।

रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों पर एक बेहतरीन डार्क कॉमेडी

सेना हेगड़े की इस फिल्म सामाजिक रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों की ओर फोकस करती है। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही बंपर कमाई नहीं कर पाई हो, लेकिन इसकी तारीफ बहुत हुई है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्‍म है और इसे 'एक विचित्र, देहाती कॉमेडी' बताया गया है, जो ताक-झांक करती है। रहस्यों पर आधारित है। एक ऐसी कॉमेडी फिल्‍म जो जिज्ञासा को मनोरंजन बनाती है।

'अविहितम' OTT रिलीज: कब और कहां देखें

मलयालम फिल्‍म 'अविहितम' शुक्रवार, 14 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आप इसे JioHotstar पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ में भी देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.