मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, बिजली विभाग की टीम को मोहल्‍ले वालों ने खदेड़ दिया, धक्का-मुक्की

Updated on 10-01-2026 12:16 PM
मेरठ: थाना कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा इलाके में बिजली विभाग की ओर से नए मीटर लगाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की और डंडों से पीटने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की कर इलाके से बाहर खदेड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, बिजली विभाग इस मामले पर जानकारी ने होने की बात कहते हुए बचता नजर आ रहा है।

मीटर लगाने वाली टीम का आरोप है कि इस पूरे हंगामे के पीछे क्षेत्र का लाइनमैन हरीश की अहम भूमिका है। लाइनमैन ने न सिर्फ लोगों को टीम के खिलाफ भड़काया, बल्कि खुद भी आगे बढ़कर टीम को धक्का देते हुए इलाके से बाहर निकाल दिया। वहीं, लाइनमैन हरीश का कहना है कि मामला बिगड़ते देख उन्होंने टीम को सुरक्षित निकालने में मदद की है।


क्‍या बोले एसडीओ

इस मामले को लेकर जब एनबीटी ने क्षेत्र के एसडीओ से बात की तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि मीटर लगाने का काम एक निजी कंपनी कर रही है, इसलिए उसी से बात की जाए। कंपनी की ओर से उन्हें किसी भी तरह की शिकायत या घटना की जानकारी नहीं दी गई है। लाइनमैन द्वारा जनता को भड़काने के सवाल पर एसडीओ ने कहा कि बिजली घर के लाइनमैन उनके अधीन नहीं आते, उन्हें 11 केवी टीएल वाले देखते हैं। इस पूरे प्रकरण पर अंतिम जानकारी एमडी पावर ही दे सकते हैं।


हिंदू बहुल इलाकों में हो रहा सबसे ज्‍यादा विरोध

दूसरी ओर, मीटर लगाने वाली टीम ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। टीम का कहना है कि कई घरों में पहले से लगे मीटरों की सील टूटी हुई मिली है, जिससे उन्होंने बिजली चोरी की आशंका भी जताई है। टीम ने यह भी आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा विरोध हिंदू बहुल इलाकों में देखने को मिल रहा है, जबकि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोग बिना किसी विवाद के मीटर लगवाने में सहयोग कर रहे हैं।इस पूरे प्रकरण में विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। वह कार्रवाई करेंगे। सरकारी कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.