मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दरअसल, दोनों बसों की जोरदार टक्कर की आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद लोग घटना की जानकारी के लिए जुटे। मौके से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने मौके पर लोगों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है।



