1 लाख चाहिए... ठेकेदार से इस मामले में BDO प्रतीमा शाक्य ले रही थी रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Updated on
11-12-2025 01:32 PM
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इस बड़ी कार्रवाई में झांसी से आई विजिलेंस टीम ने कदौरा ब्लॉक की महिला खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रतीमा शाक्य को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोपनीय जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम शामिल रही।
दरअसल, शिकायतकर्ता ने झांसी विजिलेंस टीम को दी लिखित शिकायत में बताया था कि उसकी फर्म “विधान सिद्धार्थ कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स” द्वारा जूनियर स्कूल सड़क (इंटरलॉकिंग रोड) का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था और कुल भुगतान 878262 रुपये के बिल की अंतिम किश्त रोकी जा रही थी।
ये है आरोप
आरोप है कि बीडीओ प्रतीमा शाक्य द्वारा अंतिम किश्त जारी करने के बदले में 100000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया किया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि महिला अधिकारी को रंगेहाथ पकड़वाना चाहता है। वहीं, ठेकेदार की शिकायत के अनुसार टीम ने शिकायत की पुष्टि के लिए गोपनीय जांच शुरू की। सभी तथ्यों के सही पाए जाने के बाद 10 दिसंबर को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता से तय की गई रकम 100000 रुपये बीडीओ ने स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को पुलिस हिरासत में लेकर कदौरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
अभिलेखों की हो रही जांच
विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने अपनी गोपनीय जांच शुरू की इसके बाद सबूतों के आधार पर BDO को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ऐसी कार्रवाई लागतार जारी रहेगी।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…