जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में अमावस्या पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा सम्पन्न

Updated on 06-06-2024 05:14 PM

रायपुर। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अमावस्या के अवसर पर उपाध्याय महेन्द्र सागर के सुशिष्य विवेक सागर मसा की पावन निश्रा में दादागुरुदेव कई बड़ी पूजा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुनि विवेक सागर ने कहा कि दादागुरुदेव की पूजा जीवन में सुख समृद्धि शान्ति के साथ धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा देती है। मुनि विवेक सागर ने श्रद्धालुओं को भजन प्रकट प्रभावी है ओ गुरुवर परम् उपकारी हैं, ओ गुरुवर चरणों में हम चढ़ावें श्रद्धा सुमन के माध्यम से जिनकुशल सूरि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इसी के साथ ही लाभार्थी परिवारों द्वारा अक्षत नारियल पान पत्ता के साथ पूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ स्थापना का विधान पूर्ण किया। इसी के साथ संगीतमय चौपाइयों के द्वारा गुरु महिमा का बखान करते भजन गायक वर्द्धमान चोपड़ा आर्गन वादक अवधेश के द्वारा ईश्वर जग चिंतामणि कर परमेष्टि ध्यान गणधर पद गन वर्णना पूजन करो सुजान के बोलो के साथ नवहन पूजा का आगाज किया इसी के साथ द्वितीय विधान केशर चंदन पूजा का आगाज सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक बैद ने दिन के दयाल राज सार सार तू के साथ किया प्रत्येक विधान के पश्चात  प्राकृत के श्लोकों के द्वारा समर्पण भक्तो द्वारा किया गया।

कुल 11 विधान में क्रमशः जल चंदन पुष्प धूप दीप अक्षत नैवैद्य फल वस्त्र कलात्मक मार्बल कि छतरी में विराजमान गुरुदेवों की मूर्तियों को भक्तगणों ने समर्पित किया। 10 वे विधान ध्वज पूजा में महिलाओ ने चांदी की 11 ध्वजाओं को मस्तक पर रखकर चवँर धूप दीप के साथ छतरी की 3 फेरी देकर शिखर पर ध्वजाओं को आरूढ़ किया। ध्वज पूजा के चौपाइयों को गुरुभक्त वर्धमान चोपड़ा ने अपनी मधुर आवाज में ध्वज पूजन कर हरख भरी हरख भरी रे देवा हरख भरी के बोलो व गुरुवर तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाये सच कहता हूं मेरी तगदीर संवर जाये के भाव पूर्ण भजनों से भक्ति का समय बांध दिया। ट्रस्टी डॉ योगेश बंगानी ने कहा कि 11 वें विधान अर्ध्य पूजा में गुरु चरणों के अर्ध्य को समस्त भक्तो को प्रदान कर मंगल कामना कि। बड़ी पूजा के लाभार्थी परिवारों द्वारा पूजा की समाप्ति पर प्रभावना दी गई । बड़ी पूजा आरती मंगल दीपक के साथ सपन्न हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.