कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े महिला का हुआ आधार अपडेट

Updated on 07-06-2026 02:26 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अपडेट हो गया। गले की हड्डी टूट जाने के कारण  लगभग 08 वर्षों से बिस्तर पर जीवन जीने को मजबूर एक महिला का आधार अपडेट कर कलेक्टर कार्यालय की ई-गवर्नेंस शाखा ने अनुकरणीय मिशाल पेश की है। 

कलेक्टर जनदर्शन में महिला के आधार अपडेट के लिये उसके पति के आवेदन पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में ई-गवर्नेंस की टीम उसके घर पहुंची थी। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गंगाधर विश्वकर्मा के अनुसार इस लाचार महिला के दैनिक कार्य भी दूसरों के भरोसे होते हैं। वर्तमान समय में सबसे जरूरी आधार की पहचान कैसे पायें यह उसके सामने एक बडी समस्या थी। ग्राम सेमरिया  निवासी अशोक सोनवानी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पत्नी पिछले 08 वर्षों से बिस्तर पर हैं और चल फिर नहीं सकतीं। 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ई-गवर्नेंस की टीम को दिव्यांग के घर जाकर आधार अपडेट करने के निर्देश दिये गये, जिसके बाद बुधवार को टीम अपना पूरा सेटअप लेकर महिला के घर पहुंची और सारी प्रक्रिया पूरी करवाई। आधार के लिए ज़रूरी बॉयोमीट्रिक्स और अन्य जानकारी भरकर फॉर्म अपलोड किया गया। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस ने बताया कि जल्दी ही आधार अपडेट हो जायेगा। ई- गवर्नेंस के जिला प्रबंधक ने बताया कि आधार केंद्र पर पहुँचकर अपना कार्ड नहीं बनवा पाने वाले कई बुजुर्ग व दिव्यांगों को घर पर ही ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.