Amazon और Flipkart पर फेस्टिव सेल जारी है और अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने के मूड में नहीं है, तो भी आप सिर्फ 99 रुपये में कई काम के गैजेट्स खरीद सकते हैं। इनमें लाइटनिंग डोंगल, सिलिकन सक्शन ग्रिप, Type C Cable, लैपटॉप कैमरा शटर और फोन स्टैंड जैसे कई प्रोडक्ट्स शामिल है। खास बात है कि कुछ की कीमत 70 रुपये से भी कम है। ऐसे में अगर आप जरूरी टेक गैजेट्स खरीदने का सोच रहे थे, तो यह समय सबसे सही साबित हो सकता है।
सिलिकन ग्रिप 65 रुपये से कम में उपलब्ध
अगर आप भी चाहते हैं कि ऐपल यूजर्स की तरह अपने फोन को यहां-वहां चिपका कर होल्ड करके रख सकें, तो आप सेल के इस सीजन में 65 रुपये से कम में सिलिकन ग्रिप खरीद सकते हैं।
ऐपल के डिवाइसेज को चिपकने के लिए चुंबक वाले मैगसेफ कनेक्टर की जरूरत पड़ती है लेकिन आप सिलिकन ग्रिप को बिना किसी मैगसेफ डिवाइस के सिर्फ अपने फोन की पीछे चिपकाकर उसे किसी भी सपाट सतर पर चिपका पाएंगे।
इससे आप बेहद सस्ते में अपने फोन को कहीं भी होल्ड करके फोन इस्तेमाल करने के साथ-साथ उस पर कंटेंट देख सकते हैं और कंटेंट शूट भी कर सकते हैं।
लैपटॉप के लिए कैमरा शटर
अगर आप प्राइवेसी के लिहाज से लैपटॉप के कैमरा को किसी टेप या पेपर से कवर करके रखते हैं, तो आप फिलहाल 100 रुपये से कम में कैमरा शटर खरीद सकते हैं। इसे आप लैपटॉप और फोन दोनों पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसकी मदद से आप बहुत आसानी से लैपटॉप या फोन के कैमरे को फिजिकल तौर पर ऑफ कर पाएंगे। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। आपको इस शटर को एक स्टिकर की तरह लैपटॉप या फोन के कैमरे पर चिपकाना होगा। इसके बाद आप शटर को कैमरे की तरफ मूव करके बहुत आसानी से उसके एक्सेस को बंद कर सकते हैं।
इसके बाद अगर आपके डिवाइस के कैमरे को कोई एक्सेस लेता भी है, तो वह कैमरे से कुछ देख नहीं पाएगा।
70 रुपये से कम में Type C केबल
अगर आप किसी अच्छी केबल के तलाश में थे, तो इस समय आप 70 रुपये से कम में अच्छी ब्रेडेड केबल खरीद सकते हैं। दरअसल जेब्रॉनिक्स की ओर से आने वाली ये केबल फिलहाल 69 रुपये में उपलब्ध है।
ऐसे में आप बेहद कम दाम में बेहतरीन क्वालिटी की केबल खरीद सकते हैं। ये केबल 36W तक की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्रेडेड केबल होने की वजह से इसके साथ आपको अच्छी लाइफ भी मिल जाएगी।
फोन स्टैंड भी बेहद सस्ते
अगर आप अपने डेस्क पर फोन को किसी चीज के सहारे टिकाकर खड़ा करते हैं, तो इस फेस्टिव सीजन में आपको Amazon पर फोन स्टैंड भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इन्हें आप 70 रुपये से कम में खरीद पाएंगे। इतने पैसों में आपको मेटल के स्टैंड से लेकर फोल्ड होने वाले प्लास्टिक के स्टैंड भी मिल जाएंगे।