एक हिंदू के सामने 90 हजार फौजियों ने सरेंडर किया, नाक कटवा दी... पाकिस्तान के सबसे बड़े मुस्लिम नेता का मुल्ला मुनीर पर बड़ा हमला

Updated on 27-11-2025 01:29 PM
इस्लामाबाद: पहलगाम में आतंकी हमला करवाने के पीछे पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की मंशा ही घरेलू राजनीति में सेना विरोधी लहर को शांत करना था। असीम मुनीर भारत के साथ संघर्ष कर इसमें कामयाब भी रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में एक बार फिर से आर्मी के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। पाकिस्तान के सबसे बड़े राजनीतिक धार्मिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की सेना पर सीधा हमला बोला है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने नाकामियों को लेकर पाकिस्तान की सेना को बेइज्जत कर दिया है।

मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि 'इतिहास सबको पता है कि कैसे एक हिन्दू के सामने 90 हजार से ज्यादा फौजियों ने सरेंडर कर दिया था।' उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान की सेना का योगदान, पाकिस्तान को तोड़ने में ना, ना कि बनाने में।" उन्होंने कहा कि "सन 1971 में 90 हजार से ज्यादा फौजी एक हिन्दू के सामने सरेंडर हुए और हमारी नाक काट दी।" मौलाना फजलुर रहमान जब मंच से सेना की इज्जत उतार रहे थे, उस वक्त वहां मौजूद लोग सेना के लिए 'शर्म करो, शर्म करो' के नारे लगा रही थी।
मौलाना रहमान ने पाक फौज की इज्जत उतारी
मौलाना फजलुर रहमान ने इस दौरान कहा कि देश की फौजी लीडरशिप अब भी जनता के सामने झूठी तस्वीर पेश करने की कोशिश करती है, लेकिन हकीकत यह है कि जनता सब कुछ जानती और समझती है। मौलाना रहमान ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि, पाकिस्तानी सेना उस समय भारतीय सेना के सामने इस कदर हार गई थी कि आज भी देशवासियों के लिए वह एक गहरे घाव की तरह है। उन्होंने कहा, "90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक एक हिंदू कमांडर के सामने हथियार डाल चुके थे, इससे बड़ी बेइज्जती और क्या हो सकती है?"
मौलाना फजलुर रहमान ने आगे कहा कि देश की मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक गिरावट के लिए भी सेना का दखल जिम्मेदार है। उनके मुताबिक, सेना ने जिस तरह सत्ता और नीतियों में दखल देकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया है, उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। आपको बता दें कि 1971 की लड़ाई में भारत के सामने पाकिस्तान की बेशर्म हार हुई थी। भारतीय सेना के आगे पाकिस्तान सेना के 93 हजार सैनिकों ने सरेंडर कर दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.