सारंगढ़ में कंटेनर से 90 किलो गांजा जब्त;कीमत 9 लाख:दंपती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा पासिंग पायलेट कार भी जब्त

Updated on 28-08-2025 01:53 PM
सारंगढ़, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक दंपती भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 90 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गांजा की तस्करी कंटेनर के जरिए की जा रही थी, जबकि एक लग्जरी कार ट्रक की पायलट कर रही थी। कार का नंबर ओडिशा पासिंग होने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका और पूछताछ शुरू की।

कंटेनर से गांजा जब्त

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर से गांजा जब्त किया। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से मालखरौदा क्षेत्र की ओर गांजा ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत साहू पिता निरंजन साहू और श्याम बाबू चौधरी पिता सीताराम चौधरी, दोनों ओडिशा के बरगढ़ जिले से हैं।

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

वहीं, देवेंद्र शर्मा हरियाणा से है। इसके अलावा शक्ति जिले के अड़भार निवासी नारायण प्रसाद साहू और उनकी पत्नी संजना साहू भी आरोपियों में शामिल हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.