बांदा में 9 युवाओं को जबरन किन्‍नर बनाया! कुख्‍यात गैंग सक्रिय, जेडीयू महिला मोर्चा ने दी घेराव की चेतावनी

Updated on 08-01-2025 01:33 PM
 बांदा: बांदा के अतर्रा क्षेत्र में युवाओं को जबरन किन्नर बनाए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में इस गंभीर मुद्दे पर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप है कि अतर्रा क्षेत्र में एक गैंग सक्रिय है, जो अब तक नौ युवकों को अगवा कर उनका जबरन लिंग परिवर्तन करा चुका है।

जेडीयू महिला मोर्चा के ज्ञापन के मुताबिक, गैंग पीड़ित युवकों को मारपीट कर लिंग परिवर्तन के लिए मजबूर करता है। क्लीनिक में हार्मोन चेंज करने वाली दवाओं की ओवरडोज दी जाती है और नशीले इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसके बाद पीड़ितों से जबरन वसूली कराई जाती है। वसूली न करने पर उन्हें गंभीर यातनाएं दी जाती हैं।

किन्‍नर शिवकांत उर्फ खुशबू ने बताया कि वह खुद इस गैंग का शिकार हो चुका है। उसने आरोप लगाया कि अतर्रा में रहने वाला किन्‍नर कैटरीना, जिसे गैंग ने पहले जबरन किन्नर बनाया, अब दूसरे युवकों को फंसाने का काम कर रहा है। खुशबू के अनुसार, कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में एक फर्जी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जहां विनीत नामक डॉक्टर इस गैंग का हिस्सा है।

शालिनी सिंह पटेल ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संबंधित थाने में गैंग से पैसे लिए जाते हैं, जिसके कारण पीड़ितों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उल्टे थाना प्रभारी मामले को झूठा करार देने की कोशिश कर रहे हैं।

जेडीयू महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि गैंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। अतर्रा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.