रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

Updated on 04-09-2024 12:13 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन की रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 210 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे भक्तों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 


बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ किया गया व दर्शन के लिए रवाना किया गया। परिसर में भक्त श्री राम के जयकारों का उद्घोष और ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। बिलासपुर सीपत निवासी श्रीमती बबीता पाटनवार ने कहा कि सरकार की इस योजना से हमें अयोध्या दर्शन का अवसर मिल रहा है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हैं।


सारंगढ़ बिलाइगढ़ निवासी कौशल ठेठवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना जन आस्था के प्रति सम्मान है। इस योजना के तहत सभी आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है, उन्होंने बताया कि उनके साथ 30 किसान यात्रा के लिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। बिलासपुर के नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे अयोध्या दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं और मुख्यमंत्री के आभारी हैं जिनके माध्यम से सभी को ये अवसर मिल रहा हैं

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।    



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.