ईरान संकट के कारण 80 फ्लाइट्स कैंसिल, स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी इंडिगो और स्पाइसजेट
Updated on
03-03-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला आज चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं हैं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। अमेरिका/इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों में अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। इससे पहले सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था। देश के चार प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं थीं। भारतीय एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।
इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए 3 मार्च को यानी आज जेद्दा से 10 विशेष राहत उड़ानों के संचालन की योजना बनाई है। सभी आवश्यक मंजूरियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये उड़ान संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन मिनस्ट्री का कहना है कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।
10 स्पेशल फ्लाइटस् ऑपरेट करेगी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो
ये विशेष राहत उड़ानें आज सऊदी अरब के जेद्दा से ऑपरेट की जाएंगी
स्पाइसजेट भी आज यूएई के फुजैरा से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी
ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के बीच ऑपरेट होंगी
स्पाइजेट का प्लान
स्पाइसजेट भी खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज यूएई से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए ऑपरेट की जाएंगी। मुंबई के लिए दो फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी।साथ ही एयरलाइन 4 मार्च से फुजैरा से दिल्ली और फुजैरा से मुंबई के लिए शेड्यूल फ्लाइट्स बहाल करेगी। साथ ही कंपनी ज्यादा स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करने की संभावना तलाश रही है ताकि वहां फंसे यात्रियों को स्वदेश लाया जा सके।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…