ई-वेस्ट मॉडल प्रदर्शनी में जिले के 73 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया 60 मॉडल

Updated on 29-08-2024 01:10 PM

धमतरी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्य करने की प्रेरणा जिले में दी जा रही है। इसके मद्देनजर आज स्थानीय प्राथमिक शाला क्रमांक 01 धमतरी में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 73 विद्यार्थियों ने कुल 60 मॉडल प्रदर्शित किये। इनमें डॉ शोभाराम देवांगन शा उ मा वि धमतरी, शिव सिंह वर्मा शा आदर्श उ मा वि धमतरी, नत्थूजी जगताप शा उ मा वि धमतरी, शा उ मा वि रांवा, सेजेस कंडेल, सेजेस बठेना, सेजेस गोकुलपुर, मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी, विद्याकुंज मेमोरियल स्कूल हटकेशर, शा उ मा वि रूद्री, शा मा शाला कंडेल नवागांव, केन्द्रीय विद्यालय धमतरी और शा उ मा वि संबलपुर के विद्यार्थी शामिल हुए। इन मॉडलों का अवलोकन एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल और डिप्टी कलेक्टर कल्पना धु्रव द्वारा ने किया तथा बच्चों के मेहनत की सराहना की। साथ ही ई-कचरा प्रबंधन से और अच्छे विज्ञान मॉडल बनाने की प्रेरित किया।

गौरतलब है कि जिले के सभी विद्यालयों में संचालित यूथ एवं इको क्लब के छात्रों को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इस माह ई-कचरा पर विशेष कार्य किया गया। यह यूथ एवं इको क्लब के माध्यम से किए जाने वाले कार्य हैं, इसलिए सभी ईको क्लब के छात्रों के साथ ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता के साथ-साथ ई-कचरा का प्रयोग कर चारां विकासखण्डों में कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखण्ड स्तरीय प्रदर्शनी में धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन आयोजनों में स्थानीय समुदाय एवं पालक समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 20 बच्चों से कलेक्टर भेंट करेंगे। यह रू-ब-रू कार्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसमें बच्चों का सीधा संवादन कलेक्टर से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.