सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन

Updated on 09-05-2026 12:08 PM
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से जुड़े आवेदन जमा किए। दो दिन लगे शिविर में ही केवल एक जोन में ही 728 आवेदन लोगों ने दिए हैं।

शिविर में लोगों को एक ही जगह पर कई सरकारी योजनाओं और विभागों की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन लेने और मौके पर ही प्रक्रिया शुरू करने के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे।

लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, वन एवं जलवायु विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना और संपत्तिकर से जुड़े आवेदन दिए।

मांग से जुड़े हुए हैं 472 आवेदन

निगम प्रशासन के मुताबिक, 4 और 8 मई को आयोजित शिविर में अब तक कुल 728 आवेदन मिले हैं। इनमें 472 आवेदन मांग से जुड़े हैं, जबकि 256 आवेदन शिकायतों के हैं। लोगों ने सड़क, सफाई, पानी, कर, दस्तावेज और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

विधायक और कलेक्टर पहुंचे शिविर

शुक्रवार को आयोजित शिविर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भी पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अलग-अलग काउंटरों का जायजा लिया और वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत भी की। शिविर में निगम के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

घर बैठे मिलेगा लाभ

सुसाशन तिहार के अंतर्गत लोगों को घर बैठे कई तरह के दस्तावेज मिलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सुसाशन तिहार में लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

शुक्रवार को विधायक रिकेश और कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवेदन लेकर प्रक्रिया शुरू की। कई लोगों को मौके पर ही जरूरी जानकारी और दस्तावेज से संबंधित मदद भी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.