भोपाल ।  लोक निर्माण विभाग की गुणवत्ता सुधार कार्ययोजना के तहत 20 नवंबर को प्रदेश के 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कराया गया। मुख्य अभियंताओं के नेतृत्व में 7 दलों द्वारा विदिशा, छिंदवाड़ा, मुरैना, बुरहानपुर, मैहर, मंदसौर और दमोह जिलों में चयनित पीडब्ल्यूडी की  सड़क एवं पुल शाखा के 21, पीआईयू के 5, एमपीआरडीसी के 6, भवन विकास निगम के 2 और राष्ट्रीय राजमार्ग के 1 कार्य की गुणवत्ता जांची।

सोमवार 23 नवंबर को को एमपीआरडीसी के एम डी भरत यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जांच रिपोर्टों की समीक्षा की, तो कई इंजीनियरों और ठेकेदारों के पसीने छूट गए। समीक्षा में 35 में से 22 कामों में खामी पाई गई। यानि दो-तिहाई से ज्यादा कामों में कहीं न कहीं गड़बड़ मिली।

श्री यादव  ने इन 22 कार्यों में आवश्यक सुधार कराने और निरीक्षण दलों की अनुशंसाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में मुरैना में 3.50 किमी लंबे खेड़ा मेवदा-मीरापुर मार्ग का निर्माण संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने को कहा गया।

इसी तरह बुरहानपुर में 1.50 किमी लंबे बोहरदा-मोहनासंगम मार्ग का काम भी फेल पाया गया और कार्यपालन यंत्री  , एसडीओ  और सब-इंजीनियर को नोटिस जारी करने के आदेश के साथ ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।बुरहानपुर में ही 

निंबोला-मगरूल-थाथरबाल्डी-उतांबी-बोरी बुजुर्ग मार्ग का मजबूतीकरण, नाचनखेड़ा-अडगांव और दरियापुर-जशोंधी (महाराष्ट्र सीमा) मार्ग भी संतोषजनक नहीं पाए गए। इनके ठेकेदारों को भी ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

दमोह में निर्माणाधीन 73.265 किमी लंबे दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया मार्ग के मामले में संबंधित कंसल्टेंट के विरुद्ध कार्रवाई और ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में विदिशा में निर्माणाधीन झारखेड़ा-बेरसिया-ढोलखेड़ी मार्ग का काम गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके लिए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री दीपक असाटी की सराहना की गई।

लोकपथ और CM हेल्पलाइन पर सख्ती

श्री यादव ने लोकपथ ऐप की शिकायतों का निराकरण 4 दिन की समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को देने और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण की समीक्षा अब सीई और एस ई स्तर पर होगी।

बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार कार्य तय समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि वे इन स्थलों के लिए तत्काल और स्थायी उपायों की कार्ययोजना बनाकर लागू करें।

एम डी ने एमपीआरडीसी की आगामी परियोजनाओं में मार्ग के किनारे यात्री सुविधाओं और गौशालाओं के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

अब देखना है कि नोटिस और ब्लैकलिस्टिंग के ये निर्देश फाइलों में ही रह जाते हैं या जमीन पर भी कार्रवाई दिखती है।भोपाल ।  लोक निर्माण विभाग की गुणवत्ता सुधार कार्ययोजना के तहत 20 नवंबर को प्रदेश के 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कराया गया। मुख्य अभियंताओं के नेतृत्व में 7 दलों द्वारा विदिशा, छिंदवाड़ा, मुरैना, बुरहानपुर, मैहर, मंदसौर और दमोह जिलों में चयनित पीडब्ल्यूडी की  सड़क एवं पुल शाखा के 21, पीआईयू के 5, एमपीआरडीसी के 6, भवन विकास निगम के 2 और राष्ट्रीय राजमार्ग के 1 कार्य की गुणवत्ता जांची।

सोमवार 23 नवंबर को को एमपीआरडीसी के एम डी भरत यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जांच रिपोर्टों की समीक्षा की, तो कई इंजीनियरों और ठेकेदारों के पसीने छूट गए। समीक्षा में 35 में से 22 कामों में खामी पाई गई। यानि दो-तिहाई से ज्यादा कामों में कहीं न कहीं गड़बड़ मिली।

श्री यादव  ने इन 22 कार्यों में आवश्यक सुधार कराने और निरीक्षण दलों की अनुशंसाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में मुरैना में 3.50 किमी लंबे खेड़ा मेवदा-मीरापुर मार्ग का निर्माण संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने को कहा गया।

इसी तरह बुरहानपुर में 1.50 किमी लंबे बोहरदा-मोहनासंगम मार्ग का काम भी फेल पाया गया और कार्यपालन यंत्री  , एसडीओ  और सब-इंजीनियर को नोटिस जारी करने के आदेश के साथ ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।बुरहानपुर में ही 

निंबोला-मगरूल-थाथरबाल्डी-उतांबी-बोरी बुजुर्ग मार्ग का मजबूतीकरण, नाचनखेड़ा-अडगांव और दरियापुर-जशोंधी (महाराष्ट्र सीमा) मार्ग भी संतोषजनक नहीं पाए गए। इनके ठेकेदारों को भी ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

दमोह में निर्माणाधीन 73.265 किमी लंबे दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया मार्ग के मामले में संबंधित कंसल्टेंट के विरुद्ध कार्रवाई और ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में विदिशा में निर्माणाधीन झारखेड़ा-बेरसिया-ढोलखेड़ी मार्ग का काम गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके लिए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री दीपक असाटी की सराहना की गई।

*लोकपथ और CM हेल्पलाइन पर सख्ती*

श्री यादव ने लोकपथ ऐप की शिकायतों का निराकरण 4 दिन की समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को देने और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण की समीक्षा अब सीई और एस ई स्तर पर होगी।

बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार कार्य तय समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि वे इन स्थलों के लिए तत्काल और स्थायी उपायों की कार्ययोजना बनाकर लागू करें।

एम डी ने एमपीआरडीसी की आगामी परियोजनाओं में मार्ग के किनारे यात्री सुविधाओं और गौशालाओं के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

अब देखना है कि नोटिस और ब्लैकलिस्टिंग के ये निर्देश फाइलों में ही रह जाते हैं या जमीन पर भी कार्रवाई दिखती है।