7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Updated on 23-08-2025 03:19 PM

सुकमा। जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी  जी.आर. मंडावी व सहायक खेल अधिकारी कमल कौसरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25वीं संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2025 को हॉकी स्टेडियम पंडरीपानी, जगदलपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता में सुकमा जिले से सेजेस छिंदगढ़ की पीटीआई श्रीमती योगिता नायक हॉकी कोच के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों व निर्णायकों की सराहना प्राप्त की।

प्रतिस्पर्धा के उपरांत सुकमा जिले के कुल 7 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला शिक्षा अधिकारी  जीआर मंडावी ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और प्रदेश का नाम रोशन करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.