जनमन शिविर बम्हनी में 7 कमार सदस्यों को मौके पर ही मिला नया राशन कार्ड

Updated on 30-08-2024 01:00 PM

गरियाबंद। जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पीएम जनमन शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को विकास की मुख्य धारा में लाने मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरोदा के आश्रित ग्राम बम्हनी में पीएम जनमन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 07 कमार जनजाति के हितग्राही को मौके पर ही नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें चमरू कमार, कमला बाई कमार, सावित्री कमार, बृज बाई, आसबती कमार, श्याम बाई एवं फुलेश्वरी कमार को राशन कार्ड दिया गया। नए राशन कार्ड बन जाने से अब उनके परिवार को प्रतिमाह रियायत दर पर चांवल, शक्कर एवं नमक आदि खाद्यान्न सामग्रियों की पात्रता होगी। साथ ही पास के शासकीय उचित मूल्य के दुकान से आसानी से यह खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। राशन कार्ड बन जाने से सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए शासन का आभार जताया।

इसी प्रकार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 कमार परिवारों का बीपी , शुगर हेल्थ चेकअप भी किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जनाबाई कमार को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।  कृषि विभाग द्वारा कमलेश कमार को रागी वितरण किया गया।  भुवनेश्वर कमार का आधार कार्ड एवं महेंद्र का किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कमार बस्ती में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार  की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान शिविर में श्री अमजद जाफ़री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबन्द, राकेश साहू, विकास विस्तार अधिकारी , दुर्गेश प्रसाद साहू क्षेत्रीय समन्वयक, सरपंच अभिमन्यु ध्रुव, पंच रूखमणी, सोनिया,सचिव अनुज ठाकुर, चुरेंद्र यादव, रोजगार सहायक डायमंड, कमार समाज के प्रमुख अघनू कमार, गणेश राम कमार एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.