6 करोड़ रु. की कोयला चोरी के मामले का मास्टर माइंड उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

Updated on 24-03-2022 05:57 PM

बिलासपुर करीब 6 करोड़ रु के कोयला चोरी के मामले में फरार मास्टर माइंड को सकरी पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक सिंह तीन माह से फरार था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश बलिया गई और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया।

 उसे सकरी लेकर आई। दीपक के दो साथी राजू सिंह मुरारी सोनी शनिवार को पकड़े जा चुके हैं। दोनों दिल्ली के एक होटल में छिपे थे। अभी जेल में है। तीनों ने मिलकर 5 हजार टन कोयले की अफरा-तफरी की थी। मास्टर माइंड दीपक सिंह ही था। आरोपियों का सकरी में कोल डिपो था। पुलिस ने उसे सील कर दिया

है। छापे के दौरान यहां से करीब एक हजार टन कोयला बरामद हुआ था। पुलिस जांच में जुट गई सिंह सकरी में नर्सिंग कॉलेज भी चला रहा है। तिफरा यदुनंदन नगर निवासी ट्रांसपोर्टर केपी पयासी ने कोयला अफरा-तफरी मामले में कोयला व्यापारी दीपक सिंह राजू सिंह मुरारी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।

पुलिस ने राजू सिंह के बड़े भाई अजय सिंह के हरदी स्थित कोल प्लांट में छापा मारा और राजू सिंह के पिता रामजीत सिंह को गिरफ्तार कर 1800 टन कोयला जब्त कर डिपो को सील कर दिया था। रामजीत सिंह को कोयला अफरा-तफरी मामले में भिलाई पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजू सिंह मुरारी सोनी को सकरी पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एक होटल में पकड़ा। पुलिस ने मुरारी को जेल भेज दिया था।

 राजू सिंह सकरी पुलिस की कस्टडी में था। पूछताछ करने पर राजू से उसके सकरी स्थित कोयला प्लाट की जानकारी हुई जहां से पुलिस ने लगभग 1 हजार टन कोयला जब्त किया। दीपक सिंह पर आरोप है कि ट्रांसपोर्टर पयासी मुंहबोले जीजा ब्रजेश सिंह को झांसे में लेकर उसने करोड़ों की ठगी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.