59वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस-मोदी ने पुलिसिंग का नया SMART फॉर्मूला दिया:कहा- स्ट्रैटेजिक, ट्रांसपेरेंट रहें

Updated on 02-12-2024 01:27 PM

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय) और ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) होने को कहा। वे 59वीं डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में गुवाहाटी कॉन्फ्रेंस के दौरान SMART पुलिसिंग फॉर्मूले को दिया था। 10 साल बाद उन्होंने उसी का विस्तार किया है।

2014 में पीएम ने SMART पुलिसिंग के तहत पुलिस को स्ट्रिक्ट और सेंसटिव, मॉडर्न और मोबाइल, अलर्ट और अकाउंटबल, रिलायबल और रिस्पॉन्सिबल, टेक्नोसेवी और ट्रेंड बनने के लिए कहा था। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में DGP और IGP स्तर के करीब 250 अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा 750 से ज्यादा अधिकारियों ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

मोदी बोले- AI के खतरे पर भारत की 'दोहरी AI' का इस्तेमाल करें 

कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, साइबर क्राइम, आर्थिक सुरक्षा, तटीय सुरक्षा और तस्करी सहित राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मौजूदा और उभरती हुई चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान PM मोदी ने डिजिटल फ्रॉड, साइबर क्राइम और AI टेक्नोलॉजी से पैदा हुए खतरों के समाधान के रूप में भारत की दोहरी AI पावर यानी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और एस्पिरेशनल इंडिया का प्रयोग करके चुनौती को अवसर में बदलने का सुझाव दिया।

बोले- लक्ष्य पूरा करके सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दें 

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कुछ अहम समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय पुलिस हैकाथॉन के आयोजन पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस स्टेशन तक सभी सुरक्षा संस्थानों को किसी भी सुरक्षा चुनौती पर लक्ष्य निर्धारित करके अगले साल सरदार पटेल की 150वीं जयंती तक उसे पूरा करके उन्हें श्रद्धांजलि देने को कहा।

2014 के बाद से दिल्ली के बाहर हो रही कॉन्फ्रेंस

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस कॉन्फ्रेंस में गहरी दिलचस्पी ली है। साल 2013 से पहले यह सालाना बैठक नई दिल्ली में होती थी। मोदी सरकार में गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो ने इसे दिल्ली से बाहर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद यह सम्मेलन अब तक गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा चुका है।

तीन दिन ओडिशा दौरे पर रहे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को 3 दिन के ओडिशा दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में कार्यकार्ताओं को संबोधित किया और हालिया विधानसभा चुनावों और उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय उन्हें दिया। PM ने कहा कि पहले भाजपा ने ओडिशा में जीत दर्ज की, फिर हरियाणा और फिर महाराष्ट्र में। ये भाजपा की विशेषता है और भाजपा कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है। मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। यह पहला मौका था जब कोई PM राज्य में 3 दिन तक रुका। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.