बाजार खुलते ही 5.5 लाख करोड़ स्वाहा... ट्रंप के टैरिफ से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक गिरा
Updated on
31-07-2025 02:51 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर कुछ और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेसेंक्स 650.75 अंक गिरकर 80,831.11 अंक पर आ गया। निफ्टी50 भी 197.55 अंक फिसलकर 24,657.50 रह गया। इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 453.35 लाख करोड़ रुपये रह गया।
सेक्टरों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो में देखने को मिली। बैंकिंग, मेटल, फार्मा और रियलिटी इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जानकारों का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ से भारत के टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल्स और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टरों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। भारत बड़ी मात्रा में अमेरिका को इनका निर्यात करता है। टैरिफ से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है। दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत भी रुक सकती है। चीन के बाद अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।
फेड रिजर्व की मीटिंग
अमेरिका के फेड रिजर्व ने लगातार पांचवीं मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। हालांकि इसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन फेड के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा कि सितंबर में रेट कट को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। तेल की कीमत में गुरुवार को तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…