डल्लेवाल के अनशन का 50वां दिन, बोलने में दिक्कत:डॉक्टरों की टीम पहुंची, कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Updated on 14-01-2025 02:30 PM

हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 50 दिन से अनशन पर हैं। उनकी तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनके शरीर का मांस खत्म हो रहा है और त्वचा भी सिकुड़ने लगी है। उनकी हड्डियां दिखने लगी हैं।

कल इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले पटियाला से डॉक्टरों की टीम पुलिस के साथ खनौरी बॉर्डर पहुंची है। यहां वे डल्लेवाल के टेस्ट के लिए सैंपल लेंगे। पंजाब सरकार ने अनशन स्थल से 500 मीटर दूर अस्थायी अस्पताल बना रखा है। डल्लेवाल की हालत को देखते हुए यहां टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं किसानों के इस आंदोलन के बीच पंजाब BJP के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में किसानों की मांगों को लेकर भी चर्चा हुई।

फसलों पर MSP गारंटी कानून और अन्य किसानी मुद्दों पर रणनीति तैयार करने के लिए पंजाब भाजपा की चंडीगढ़ में 15 जनवरी को बैठक होगी। उधर, खनौरी मोर्चे पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की मीटिंग हुई, जिसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ हरियाणा के कैथल जिले से किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा।

SKM के साथ मीटिंग 18 को शंभू और खनौरी मोर्चे पर चल रहे संघर्ष के साथ आने वाले दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा भी नजर आएगा। सोमवार (13 जनवरी) को पटियाला के पातड़ां में तीन मोर्चे के नेताओं की मीटिंग हुई। 18 जनवरी को एक और मीटिंग फिर पातड़ां में होगी। इसमें 26 जनवरी को होनी वाली ट्रैक्टर मार्च को लेकर स्ट्रेटजी बनाई जाएगी।

मीटिंग के बाद क्या बोले किसान नेता... भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा- ''मीटिंग अच्छे माहौल में हुई हे। मोर्चा भी यह सोचता है कि सभी दलों को एकजुट होना होगा। जनता के सहयोग के बिना मोर्चा फतेह नहीं किया जा सकता। आज फिर यह फैसला हुआ है कि कोई भी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। हमारा दुश्मन भी सांझा है और संघर्ष भी सांझा है। 18 जनवरी को भी इसी जगह पर मीटिंग होगी।''

भाकियू (क्रांतिकारी) नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा- ''इस मीटिंग का सबसे बड़ा आउटपुट है कि एकता के लिए यह मीटिंग हुई है। तालमेल ग्रुप बनाने पर फैसला हुआ है। इस पर 18 जनवरी को होने वाली मीटिंग में मोहर लगेगी। इसके बाद 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।''

अधिकारी लगातार किसानों से मुलाकात कर रहे पंजाब सरकार के अधिकारी लगातार किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले पंजाब सरकार के 7 मंत्री भी डल्लेवाल से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले को लेकर गठित हाई पावर कमेटी ने मोर्चे पर पहुंचकर डल्लेवाल से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें कहा था कि वह मरणव्रत जारी रखे, लेकिन वह इलाज जरूर लें।

पिछले एक महीने में आंदोलन में 2 सुसाइड, एक मौत खनौरी बॉर्डर पर 10 महीने से प्रदर्शन में शामिल किसान जग्गा सिंह (80) की रविवार को मौत हो गई। वह फरीदकोट के रहने वाले थे। उन्होंने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके 5 बेटे और एक बेटी है।

इससे पहले 9 जनवरी को शंभू बॉर्डर पर एक किसान ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया था। मृतक की पहचान तरनतारन जिले के पहूविंड गांव में रहने वाले रेशम सिंह (55) के रूप में हुई। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। इससे पहले लुधियाना के एक और किसान रणजोध सिंह ने दिल्ली कूच से रोकने पर जहर निगल लिया था। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.