रिलायंस जैसी कंपनी में इंटर्नशिप के साथ हर महीने 5,000 रुपये, कहां मिल रहे 1 लाख से ज्यादा मौके

Updated on 21-02-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के पायलट के दूसरे राउंड में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें देश के 738 से अधिक जिलों में देश की टॉप 300 से अधिक कंपनियों की ओर से 1 लाख 19 हजार से अधिक इंटर्नशिप ऑफर की जा रही है। 21 से 24 साल तक के बेरोजगार युवा इस स्कीम में 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस राउंड में आवेदक अपने पसंदीदा जिले, राज्य और सेक्टर के आधार पर आखिरी तारीख तक अधिकतम 3 इंटर्नशिप्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी कैंडिडेट को एक ऑफर पसंद नहीं आए, तो दूसरा आवेदन दे सकता है, दूसरा भी पसंद न आए, तो तीसरा आवेदन दे सकता है।

कंपनी मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, https://pminternship.mca.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। ऐसे युवा ही इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं, जो न तो फुल टाइम रोजगार में हो और न ही कहीं पर फुल टाइम एजुकेशन ले रहे हों। साथ ही, उनके परिवार में किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए और परिवार में किसी भी सदस्य की सालाना कमाई 4 लाख रुपये से अधिक न हो। परिवार के सदस्यों में आवेदक, उसके पति या पत्नी और माता-पिता की गिनती होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.