5 दिग्गज खिलाड़ी जो व्हाइट बॉल क्रिकेट में सुपरस्टार रहे, टेस्ट नहीं कर पाए कमाल

Updated on 13-10-2026 01:03 PM
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत: लाल गेंद से खेली जाती है। टेस्ट में हर सेशन के साथ परिस्थिति भी बदलती है। यही वजह है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में झंडे गाड़ने वाले कई खिलाड़ी टेस्ट में नहीं चल पाए। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं।

माइकल बेवन- ऑस्ट्रेलिया

वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर में माइकल बेवन का नाम आता है। 232 वनडे मैचों में उन्होंने 53.58 की औसत से 6912 रन बनाए। उन्होंने 6 शतक और 46 फिफ्टी भी ठोकी। वहीं टेस्ट की पारी करें तो 29 की औसत से 18 मैच में 785 रन ही बना पाए। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 68 शतक लगाए।

इमरान ताहिर- साउथ अफ्रीका

दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने अपने टेस्ट करियर में 20 मैच खेले। इसमें वह सिर्फ 57 विकेट ही पाए हैं। वहीं 107 मैचों के वनडे करियर में 173 बल्लेबाजों का शिकार किया तो 38 टी20 इंटरनेशनल मैच में 173 विकेट लिए। वह साउथ अफ्रीका के सबसे बेहतरीन स्पिनर में गिने जाते हैं।

युवराज सिंह- भारत

युवराज सिंह व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। 278 वनडे पारियों में उनके 8701 रन हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज हैं। हालांकि 40 टेस्ट में वह सिर्फ 1900 रन ही बना सके।

मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड

मार्टिन गुप्टिल ने 198 वनडे के अलावा 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे की दूसरी सबसे बड़ी 237 रनों की पारी निकले बल्ले से ही निकली। वनडे में उन्होंने 7346 और टी20 इंटरनेशनल में 3531 रन बनाए। वहीं 47 टेस्ट में 29 की औसत से सिर्फ 2586 रन ही बना सके।

शाहिद अफरीदी- पाकिस्तान

वनडे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम 8064 रन के साथ 395 विकेट हैं। टी20 इंटरनेशनल में 1416 रन और 98 विकेट उन्होंने लिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 27 मैच ही खेल पाए। इसमें उनके नाम 48 विकेट और 1716 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
डरबन: क्रिकेट के मैदान खिलाड़ी ऐसे कैच लपक लेते हैं, जिन्हें देखकर भरोसा ही नहीं होता। ज्यादातर मौकों पर बाउंड्री लाइन पर कमाल के कैच देखने को मिलते हैं। अभी…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता फिर से जोड़ने का फैसला किया है। इसी साल मार्च में दोनों ने सगाई खी थी। हालांकि,…
 13 October 2026
दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सितंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष दोनों ही कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड…
 12 October 2026
राजगीर: भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। सीजन के पहले मैच…
 12 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली साफ कर चुके हैं कि वह अब टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं करेंगे। टी20 से वह पहले ही संन्यास ले…
 12 October 2026
टी20 क्रिकेट छक्के-चौकों का खेल है। जो बल्लेबाज जितने ज्यादा छक्के-चौके मार सकते है, वह टी20 में उतना ही खतरनाक है। हालांकि लगातार अटैक करने की वजह से आउट होने…
 12 October 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल की समीक्षा की है। अपने यूट्यूब चैनल पर अजीत…
Advt.