5 भारतीय गेंदबाज जो वनडे में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए, दो तो विश्व कप जीत चुके

Updated on 20-11-2025 12:51 PM
भारतीय टीम ने 1974 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। शुरुआत में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में टीम विश्व विजेता बनी। उसके बाद से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाला देश है। टीम ने अपने 55 प्रतिशत से ज्यादा मैच जीते हैं। भारत को बल्लेबाजों का देश कहा जाता है। हालांकि इसके बाद भी कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने टीम को अपने दम पर दर्जनों मैचों में जीत दिलाई है। हम आपको आज भारत के 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जो वनडे में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए।

अक्षर पटेल

2014 से अक्षर पटेल भारत के लिए वनडे में खेल रहे हैं। अब वह टीम के सबसे नियमित खिलाड़ियों में एक हैं। 71 वनडे में अक्षर के नाम 75 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकोनॉमी सिर्फ 4.49 की है। हालांकि उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट ही है।

रोजर बिन्नी

भारतीय टीम ने 1983 विश्व कप का खिताब जीता था। उसमें रोजर बिन्नी का अहम योगदान था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने वाले बॉलर थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मुकाबले खेले थे। वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट है और यह उसी विश्व कप में आया था।

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा वनडे में लंबे समय तक भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे। 80 मैचों में उन्होंने भारत के लिए 115 बल्लेबाजों को आउट किया। वनडे में ईशांत का बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट रहा। 2016 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे खेला था।

उमेश यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। हालांकि 2018 के बाद वनडे में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2010 से 2018 के बीच वह 75 वनडे में टीम का हिस्सा रहे। 31 रन खर्च करके 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 37 बार 5 विकेट हॉल लिए। वहीं वनडे में वह एक बार भी मैच में 5 विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने भारत के लिए 2010 से 2023 के बीच 116 वनडे मैच खेले। इसमें अश्विन ने 156 विकेट झटके। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.