मेन इवेंट में फ्रैक्सिओम और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। DIY और मोटर सिटी मशीन गन्स भी रिंग में आ गए। लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब हुई जब बत्तियाँ गुल हो गईं और फिर द वायट सिक्स की वापसी हुई। अंकल हाउडी के नेतृत्व में इस ग्रुप ने सबको डरा दिया।



