44 साल की सीमा सजदेह को हुआ दोबारा प्यार, कर रही हैं उस शख्स को डेट, जिससे सगाई तोड़ सोहेल खान संग की थी शादी

Updated on 20-10-2024 12:30 PM
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उनके साथ महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी भी हैं। इसका नया सीजन तो शुरू हो गया है। साथ ही सीमा भी अब अपनी लाइफ में मूवऑन कर गई हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को अपडेट किया है। क्या नई जानकारी दी है, आइए बताते हैं।

सीरीज के पहले एपिसोड में कथित तौर पर सीमा सजदेह दिल्ली की सोशलाइट कल्याणी साहा चावला के साथ अपने सिंगलहुड के बारे में बात करती हैं, जो शो में नई शामिल हैं। सीमा और कल्याणी अपने-अपने तलाक से गुजरने और इस स्थिति का उनके बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात करती दिखाई दीं।

मुंबई के इस इलाके में रहती हैं सीमा सजदेह


महीप ने बताया कि सीमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और मुंबई के लोअर परेल इलाके में शिफ्ट हो गई है। सीमा ने बताया कि उन्होंने बिल्डिंग के लॉबी एरिया में एक पेंटिंग देखी है, जहां एक्टर टाइगर श्रॉफ रहते हैं। इस पर, बॉलीवुड की दूसरी पत्नियों ने मजाकिया अंदाज में उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा कि टाइगर श्रॉफ की बिल्डिंग में वह किससे चोरी-छिपे मिलती हैं।

सीमा सजदेह कर रही हैं तलाक के बाद डेट


सीजन के आखिरी एपिसोड में सीमा सजदेह ने पुष्टि की कि वह सोहेल खान से तलाक लेने के बाद वाकई आगे बढ़ चुकी हैं। सीमा ने खुलासा किया कि वह अब विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। एपिसोड में वह उन्हें अपनी टीम से भी मिलवाती हैं। और आपको ताज्जुब होगा कि सीमा ने सोहेल के लिए ही विक्रम को छोड़ा था।

सीमा सजदेह ने विक्रम आहूजा से की थी सगाई


बताया जाता है कि जिस विक्रम आहूजा को सीमा डेट कर रही हैं, उनसे उनकी सगाई हुई थी। मगर उन्होंने उसे तोड़ दिया था। क्योंकि वह सोहेल खान से शादी करने के लिए अपने घर से भाग गई थीं। और उन्होंने एक्टर से 1998 में शादी कर ली थी। और फिर दो बेटों की मां बनीं, जो निर्वान और योहान खान हैं। मगर 2022 में इनता तलाक हो गया था। सीमा की उम्र 44 साल बताई जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.