41 साल की गौहर खान ने एक बार फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मगर प्रेग्नेंसी ग्लो पर अटकी नजर, लोग बोले- लड़का होगा
Updated on
21-06-2025 04:41 PM
एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था और दो साल बाद वह फिर से नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। उन्हें हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जहां उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था उनकी खूबसूरती देख कुछ लोगों ने तो बच्चे के जन्म के बारे में भविष्यवाणी तक कर दी कि लड़का होगा या लड़की। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे में हुआ था। मुस्लिम परिवार में जन्म एक्ट्रेस पांच भाई-बहनों में छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक्ट्रेस हैं। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। गौहर ने 2020 में जैद दरबार से शादी की थी, जो कि उनसे उम्र में 6 साल छोटे हैं। 41 की उम्र में एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने का सुख हासिल करने जा रही हैं।
गौहर खान का वीडियो वायरल
एक इवेंट में गौहर खान पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। साथ ही उनके ग्लो ने भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पपाराजी को पोज दिए और मुस्कुराकर उनका अभिवादन भी किया। वह बीते दिन अपने नए टीवी सीरीज 'फौजी' के लॉन्च के दौरान भी पति के साथ स्पॉट हुई थीं और उस दौरान भी वह बला की सुंदर लग रही थीं। इस बार उन्होंने एथनिक अटायर में सबका मन मोह लिया।
गौहर खान के वीडियो पर रिएक्शन
गौहर खान का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अब बेटी होगी।' एक ने लिखा, 'आपको अभी लड़का होगा। माशाअल्लाह।' एक ने लिखा, 'बेटा लग रहा है मुझे।' एक ने लिखा, 'दूसरा भी लड़का होगा।' एक ने लिखा, 'अल्लाह आपको नेक औलाद से नवाजे।' वहीं फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए एक्ट्रेस की भर-भरकर तारीफ की है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…