जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

Updated on 29-07-2026 12:58 PM

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए। पिथौरा विकासखंड के बुंदेली गांव में कन्या प्राथमिक शाला और कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को गांव के ही शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में संचालित करने के आदेश भी कलेक्टर ने दिए है। जनदर्शन में 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बुंदेली गांव के विमल महंत ने आवेदन देकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को बताया कि शासकीय कन्या प्राथमिक शाला का संचालन गांव के ही मंगल भवन में किया जा रहा है। जिसे शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में स्थानांतरित किया जाए। इसी तरह शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को उसके भवन निर्माण तक बालक शाला में संचालित करने की मांग की गई। कलेक्टर लंगेह ने गंभीरता के साथ मामले को प्राथमिकता देते हुए शासकीय कन्या प्राथमिक शाला और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को बालक शाला में संचालित किए जाने का निर्देश दिए।

इसी तरह बसना विकासकखंड के ग्राम बड़ेटेमरी की सुबो बाई गोंड ने आवेदन दिया कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा नही मिल पाया है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल बसना तहसीलदार को इस मामले के निराकरण करने का आदेश दिया। 

वहीं ग्राम कुसमीसरार के रघुलाल नंद ने ऑनलाइन रिकार्ड में अपना खसरा सुधरवाने, ग्राम बांसकूड़ा-2 के रहवासियों ने वनाधिकार पट्टा के लिए, बुंदेली के राजेन्द्र ढीढी ने शासन से प्राप्त भूमि के अवैध विक्रय की शिकायत एवं खुमान सिंह साहू ने अपने पेंशन से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के आदेश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.