एक हफ्ते में 4 आतंकी हमले, प्रवासी मजदूरों पर 3 टारगेटेड अटैक, आखिर सीमा पार आतंकवाद का क्या है इलाज?

Updated on 25-10-2024 01:47 PM
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर 4 आतंकी हमले। केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद चुनी हुई पहली सरकार आने के बाद आतंकी हमलों में उछाल। निशाने पर सिर्फ सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से आए मजदूर, पर्यटक भी। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी नहीं फैला पाए आतंकी अब बौखलाहट में हैं। उनके हमले तेज हुए हैं। ज्यादातर हमलों के पीछे पाकिस्तान के घुसपैठी आतंकी हैं। जिस तेजी से आतंकी वारदात बढ़ रही हैं, भारत सरकार को सीमा पार आतंकवाद का जल्द इलाज करना होगा।

शानदार ढंग से चुनाव होने से बौखलाए आतंकी

16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इससे बौखलाए आतंकी पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के इशारे पर अब लगातार हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

मिलिट्री ट्रक पर घात लगाकर हमला

गुरुवार को गुलमर्ग में 11 किलोमीटर दूर एलओसी के पास आतंकियों ने एक मिलिट्री ट्रक पर घात लगाकर हमला किया। इसमें राष्ट्रीय राइफल्स के 2 जवानों और 2 पोर्टर की मौत हो गई। 3 अन्य सैनिक जख्मी हुए हैं। मिलिट्री ट्रक सप्लाई लेकर जा रहा था।

गुरुवार को ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में यूपी के एक नाई को आतंकियों ने गोली मारी थी। यूपी के बिजनौर के रहने वाले और कश्मीर में नाई का काम करने वाले शुभम कुमार खुशकिस्मत रहे कि गोली उनके दाहिने हाथ में लगी थी। उन्हें तुरंत ही त्राल के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। ये एक सप्ताह के भीतर प्रवासी मजदूरों को टारगेट करके किया हुआ तीसरा आतंकी हमला था।

एक हफ्ते में प्रवासी मजदूरों पर तीन बार टारगेटेड अटैक

रविवार को गांदरबल में आतंकियों के हमले में एक सुरंग-निर्माण कंपनी के 7 कर्मचारियों की मौत हो गई। गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाइवे पर गगनगीर के पास हुए इस आतंकी हमले में मरने वालों में एक लोकल डॉक्टर भी थे।

इससे पहले शुक्रवार को शोपियां में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर को पहले अगवा किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

मई से अबतक सुरक्षा बलों के 24 जवान दे चुके हैं सर्वोच्च बलिदान, 20 आतंकी भी हुए ढेर

लोकसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़े हैं। अपेक्षाकृत शांत रहे जम्मू में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। इसे इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि 4 मई के बाद आतंकी हमलों में सुरक्षा बलों के 24 जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। इनमें 18 तो सिर्फ जम्मू क्षेत्र में थे। बाकी 6 कश्मीर में। इस दौरान कम से कम 20 आतंकी भी ढेर किए गए।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बढ़ते आतंकी हमलों पर चिंता जताते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'हिंसा में ये उछाल खतरनाक है और इसकी बिना शर्त निंदा होनी चाहिए।'

सीमापार आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति की दरकार

सीमा पार आतंकवाद का समाधान आखिर क्या है? बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर भारत को कोई ठोस रणनीति बनानी पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर चुनाव के दौरान जिस तरह की अभेद्य सुरक्षा थी, उस स्तर पर व्यापक तैनाती तो मुश्किल है, लेकिन सरकार को कुछ न कुछ ठोस करना ही पड़ेगा। चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती हुई थी जो अब अपनी तैनाती वाली मूल जगहों पर लौट चुके हैं या लौट रहे हैं।

तब गृह मंत्री शाह ने बनाई थी विशेष रणनीति

पिछले साल भी जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमलों में तेजी दिखी थी। एलओसी के नजदीक राजौरी और पूंछ जिले में सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद 13 जनवरी 2023 को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू स्थित राजभवन में रिव्यू मीटिंग की थी। तब आतंकवाद से निपटने के लिए उन्होंने तीन महीने की एक खास रणनीति का ऐलान किया था। एक बार फिर उसी तरह की रणनीति की जरूरत है। इसमें सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई टेक निगरानी बढ़ाने जैसे कदमों की दरकार है। जरूरत पड़े तो सीमापार स्थित आतंकी लॉन्च पैड और ट्रेनिंग कैंपों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे कदम से भी गुरेज नहीं होना चाहिए क्योंकि पानी अब सिर के ऊपर बहने लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.