नदी को बचाने दोनों तरफ बनेगा 38 करोड़ का नाला

Updated on 24-03-2022 05:59 PM

बिलासपुर विधानसभा में बिलासपुर नगर विधायक  शैलेष पांडेय ने अरपा नदी के दोनों ओर नाला निर्माण को लेकर  राज्य शासन का  ध्यानाकर्षण कराया। शैलेष पाण्डेय के सवाल पर मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया ने बताया कि अरपा के दौरान तरफ कुल साढ़े किलोमीटर नाला का निर्माण किया जाएगा। नाला निर्माण पर 38 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

   मंगलवार को विधानसभा सत्र  दौरान ध्यानाकर्षण चर्चा के दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने जीवनदायिनी अरपा नदी के संवर्धन का मुद्दा उठाया। इस दौरान शैलेष नेअरपा नदी के दोनों और नाला निर्माण को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया।

  विधायक शैलेष ने  कहा कि बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन को लेकर राज्य शासन से स्वीकृत दो बैराज निर्माणाधीन है। बिलासपुर में पेयजल का मुख्य स्रोत अरपा नदी है। नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए नदी के दोनों ओर 5 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण कराना अति आवश्यक है। नाला निर्माण के बाद ही अरपा नदी का जल पीने लायक होगा।

  शैलेष पाण्डेय ने सदन को बताया कि बिलासपुरवासियों को जीवनदायिनी अरपा नदी से भावनात्मक लगाव है। राजगीत की शुरूआत भी अरपा से है।  इसलिए अरपा  नदी के दोनों तरफ  नाला निर्माण किया जाना जरूरी है। इसके बाद ही लाखों लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति संभव है।

  चर्चा के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया ने बताया कि यह सच है कि बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी है।  इसके संवर्धन के लिए राज्य शासन ने दो बैराज स्वीकृत किए हैं। दोनो बैराज निर्माणाधीन है। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर के की तरफ से अरपा नदी जल संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।   

इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक और अरपा साडा की स्वीकृत विकास योजनानुसार नदी के दोनों किनारों पर 80 फुट चौड़ी फोरलेन सड़क और नाला का निर्माण किया जा रहा है। डहरिया ने बताया कि  सड़क की लंबाई 3.60 किलोमीटर (दाहिनी ओर 1.8 किलोमीटर और बाईं ओर 1.8 किलोमीटर) है।  नाला की लंबाई 4.2 किलोमीटर (दाहिनी ओर 2.1 किलोमीटर एवं बाईं ओर 2.1 किलोमीटर) है।

 इसके आगे ग्राम मंगला से शिवघाट बैराज होते हुए इंदिरा सेतु और शनिचरी रपटा से पचरीघाट बैराज तक नाला निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। जिसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर (दाहिनी ओर 4.25 किलोमीटर एवं बाईं ओर 4.75 किलोमीटर) है।

   सरकंडा से मोपका तक नदी में मिलने वाले नालो के गंदे पानी को सीवरेज हेतु योजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मंगला क्षेत्र के रोकने के लिए 4.7 किलोमीटर नाला एवं कोनी क्षेत्र के दूषित जल रोकने के लिए 4.3 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण की योजना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तैयार किया है। रहा है। बिलासपुर द्वारा बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.