तराईमाल में 35 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated on 18-11-2024 12:32 PM

रायगढ़ । जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में भी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।


मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने पुरुषोत्तम महंत के घर छापा मारा। आरोपी ने अपने घर के बरामदे में अवैध शराब छुपा रखी थी।


पुलिस ने उसके पास से 30 लीटर की प्लास्टिक डिब्बे में रखा करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया।


आरोपी पुरुषोत्तम महंत (45) निवासी तराईमाल पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कुमारी उरांव के घर छापा मारा।


पूछताछ में आरोपित महिला ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की। उसके पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।


कुमारी उरांव (40) निवासी तराईमाल पर भी धारा 34 (2, 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.