मात्र 8 माह में बनकर तैयार हुआ 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र

Updated on 05-06-2026 01:58 PM

बेमेतरा। ग्राम माटरा में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेमेतरा विधायक  दीपेश साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर विद्युत उपकेन्द्र के लोकार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर विधायक  दीपेश साहू ने कहा कि यह केवल एक विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, किसानों की समृद्धि और ग्रामीण जनजीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि लगभग आठ माह पूर्व इस परियोजना का भूमिपूजन किया गया था और आज यह रिकॉर्ड समय में पूर्ण होकर जनता को समर्पित की जा रही है।

क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा विद्युत उपकेन्द्र

अपने संबोधन में विधायक  साहू ने कहा कि ग्राम माटरा सहित पूरे क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः इस प्रकार की परियोजनाओं को पूर्ण होने में लंबा समय लगता है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं एवं निर्माण एजेंसियों ने निरंतर निगरानी, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास का आधार मजबूत अधोसंरचना होती है और सड़क, पानी तथा बिजली किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ हैं। नया 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को कम करेगा, वोल्टेज की समस्या का समाधान करेगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराएगा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों तथा ग्रामीण उद्योगों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिल रही गति

विधायक  साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता तक उसका लाभ पहुंचाती है। ग्राम माटरा का यह विद्युत उपकेन्द्र उसी सोच और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, जन सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे गांवों तक विकास की रोशनी और अधिक मजबूती के साथ पहुंचेगी।

’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान से प्रेरित होकर विद्युत उपकेन्द्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान विधायक  दीपेश साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भाजपा मंडल बेरला के अध्यक्ष  डोमेंद्र सिंह राजपूत, जनपद पंचायत सदस्य  राजेश साहू, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. एन.के. तिवारी, विधायक प्रतिनिधि  किसुन लाल साहू,  उकेंद्र साहू, ग्राम पंचायत माटरा के सरपंच  देवशरण साहू, सेवा सहकारी समिति माटरा के अध्यक्ष  खुमान साहू,  थानेश्वर साहू,  संजू सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विद्युत उपकेन्द्र के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग तथा प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपकेन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.