फ्यूचर एंड ऑप्शंस से कमाई पर लग सकता है 30 फीसदी टैक्स, जानिए क्यों हो सकता है ये बदलाव
Updated on
25-06-2024 02:54 PM
नई दिल्ली: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) ट्रेडिंग करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब फ्यूचर एंड ऑप्शंस से होने वाली इनकम पर टैक्स चुकाना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार एफएंडओ ऑप्शंस से हुई इनकम को लॉटरी या क्रिप्टोकरेंसी से हुई कमाई मान सकती है। लॉटरी से हुई कमाई पर ज्यादा टैक्स लगता है। यही स्थिति क्रिप्टोकरेंसी से हुई इनकम के साथा है। सरकार ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस कारोबार में तेजी से बढ़ते घाटे को लेकर चिंता जताई थी। कई लोग एफएंडओ में पैसा लगा रहे हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार अब एफएंड से होने वाली कमाई को व्यापारिक आय की जगह सट्टेबाजी आय की केटेगरी में लाने पर विचार कर रही है। इसका मतलब है कि F&O से होने वाले मुनाफे पर अब लॉटरी जीतने या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से होने वाली कमाई जैसा ही 30% का फ्लैट टैक्स लग सकता है।
छोटे निवेशक परेशान
अगर यह बजट में पास हो जाता है, तो F&O में हुए घाटे को किसी और व्यापार से हुए मुनाफे से कम नहीं किया जा सकेगा। बल्कि F&O के घाटे को सिर्फ F&O के मुनाफे से ही घटाया जा सकेगा। F&O कारोबार, खासकर छोटे निवेशक इससे काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि ये बदलाव उनके लिए अनुचित साबित होगा। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ये कदम फायदेमंद हो सकता है क्योंकि हाल के कुछ सालों में F&O में छोटे निवेशकों की भागीदारी काफी बढ़ गई है।
F&O ट्रेडिंग क्या है?
फ्यूचर्स और ऑप्शंस एक तरह का अनुबंध है। इनकी मदद से कम पूंजी लगाकर शेयरों, वस्तुओं या मुद्राओं में बड़ा दांव लगाया जा सकता है। इससे ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है लेकिन जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है। कभी-कभी तो मुनाफा तेजी से बढ़ता है लेकिन घाटा भी उतना ही जल्दी हो सकता है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…