वेस्टइंडीज की खैर नहीं! तिरुवनंतपुरम में भारत और विराट कोहली का रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे विरोधी कप्तान के होश

Updated on 26-09-2026 12:47 PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के ऐसे रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिन्होंने फैंस और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दोनों को हैरान कर दिया है। अपने 18 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में 314 से अधिक मुकाबले खेल चुके किंग कोहली को तिरुवनंतपुरम में आज तक कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है।


2 पारियां, 199 रन और नॉटआउट का तमगा

विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अब तक कुल 2 वनडे मुकाबले खेले हैं और दोनों ही बार वे बिना आउट हुए नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर खेले पहले वनडे में विंडीज टीम 104 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था, जहां कोहली 33 रन बनाकर नाबाद रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कोहली ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस महापारी में उन्होंने 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इन दो पारियों को मिलाकर कोहली ने इस मैदान पर 199.00 की औसत से 199 रन बनाए हैं।

तिरुवनंतपुरम में अजेय है टीम इंडिया

केवल विराट कोहली ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड भी इस मैदान पर शत-प्रतिशत रहा है। भारत ने यहां खेले अपने दोनों वनडे मैच जीते हैं। 2018 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।2023 में श्रीलंका को 317 रनों के विशाल अंतर से हराया था, श्रीलंका की पूरी टीम 73 रनों पर सिमट गई थी।


भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले सावन बरवाल का कहना है कि अगर वह पदक नहीं जीत पाते तो उनका एथलेटिक्स में आना समय की…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनाहत सिंह ने स्कॉश के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही 18 साल की इस खिलाड़ी ने कम से कम…
 26 September 2026
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
Advt.