जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 3 आतंकी ढेर:माछिल में 2, तंगधार में एक घुसपैठिया मारा गया, राजौरी में भी आतंकियों की तलाश जारी

Updated on 29-08-2024 02:11 PM

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें दो माछिल और एक तंगधार में मारा गया। अभी मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

सेना ने बताया कि माछिल और तंगधार में 28-29 अगस्त की देर रात खराब मौसम के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इसके बाद यहां सेना और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों जगह अभी भी सर्चिंग जारी है।

तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी में चल रहा है। यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान देर रात करीब 11:45 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई।

कुपवाड़ा में जुलाई में 7 आतंकी मारे गए, 2 जवान शहीद हुए
14 जुलाई:
 लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए।

18 जुलाई: केरन इलाके में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान मुठभेड़ हुई।

24 जुलाई: कोवुत इलाके में 2-3 आतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन में फायरिंग के दौरान एक आतंकी मारा गया। वहीं गोलीबारी में सेना के ऑफिसर दिलावर सिंह शहीद हो गए।

26 जुलाई: कमकारी के फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ के दौरान सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। एनकाउंटर में राइफलमैन मोहित राठौर शहीद और मेजर समेत 4 जवान घायल हो गए।

डोडा में 14 दिन पहले कैप्टन दीपक सिंह शहीद हुए थे

14 अगस्त को डोडा में आतंकियों से एनकाउंटर में राष्ट्रीय राइफल के आर्मी कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया। 16 जुलाई को भी डोडा के डेसा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.