पठानकोट में फिर दिखे 3 संदिग्ध:दीवार फांदकर घर में घुसे, मांगी रोटी; सीढ़ियों से ऊपर-नीचे आते जाते रहे

Updated on 26-07-2024 12:56 PM

पठानकोट के सैन्य क्षेत्र मामून से सटे इलाके के गांव फंगतौली में बीती रात एक बार फिर संदिग्धों की मूवमेंट सामने आई है। गांववासी बलराम सिंह के अनुसार रात करीब 2.30 बजे तीन संदिग्ध दीवार फांदकर उसके घर आए और आवाज देकर रोटी की मांग की, लेकिन उन्होंने कमरे जा दरवाज़ा नहीं खोला और ना ही उनकी आवाज का कोई प्रतिउत्तर दिया।

बलराम सिंह ने बताया कि तीनों संदिग्धों के पास बड़े बड़े बैग थे और उन्होंने काले रंग के कपड़े पहने थे। उन्होंने आवाज देकर कहा कि उठो, हमें भूख लगी गई रोटी दो। तीन चार बार बोले और फिर लाल रंग की लाइट पर्दे पर डाल डराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

नहीं लग सका पुलिस का फोन
जिसके बाद बलराम की पत्नी ने पुलिस को फोन करने के लिए कहा। स्टोर में जाकर पुलिस को फोन करने की कोशिश की। पर नेटवर्क ना होने के कारण फोन नहीं हो सका। अपने चाचा का फोन भी नहीं मिला। चुपचाप पर्दे के पीछे से उनकी मूवमेंट को देखते रहे। इस बीच ऊपर हेलिकॉप्टर गुजरने की आवाज की सुनकर संदिग्ध सीढ़ियों के नीचे आ जाते और कभी सीढ़ियों के ऊपर। सुबह करीब साढ़े चार बजे तक उनकी मूवमेंट वहां रही।

23 जुलाई को भी दिखाई दिए थे 7 संदिग्ध
आपको बता दें कि बीती 23 जुलाई की शाम करीब सात बजे इसी गांव में सात संदिग्धों को देखा गया था। जब उन्होंने गांव की महिला सीमा देवी के घर आकर पानी मांग कर पिया था। इन सात संदिग्धों की मूवमेंट सामने आने के बाद BSF और पंजाब पुलिस की और से सर्च अभियान चलाया गया था। हालांकि, अभी तक इनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन जंगली इलाके में एक स्थान पर संदिग्धों के बूटों के निशान मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.