बिना बताए पत्नी के खाते से 28 लाख उड़ाए:ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया, आरोप- अलग रहने के दौरान खाते से निकाले पैसे, पति पर FIR

Updated on 16-07-2026 11:52 AM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बचत खाते को ज्वाइंट अकाउंट में बदलवाया और बाद में उसमें जमा पूरी राशि निकाल ली। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम किरीतमाल निवासी प्रभा डनसेना (38) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पति मनोज डनसेना से विवाद के चलते वह साल 2024 से अपने बेटे के साथ विकास नगर में किराए के मकान में रह रही है। दोनों के बीच तलाक और भरण-पोषण का मामला फिलहाल रायगढ़ के कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन है।

बिना सहमति खाते में जुड़वाया अपना नाम

शिकायत में महिला ने बताया कि उसके नाम से ग्रामीण बैंक, भूपदेवपुर में बचत खाता संचालित है, जिसमें वह लंबे समय से राशि जमा कर रही थी। आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में आवेदन देकर खाते में अपना नाम जुड़वाया और उसे ज्वाइंट अकाउंट बनवा लिया।

3 जुलाई को निकाले 28.04 लाख रुपए

महिला के अनुसार, दोनों के अलग रहने के दौरान 3 जुलाई को मनोज डनसेना ने खाते से 28 लाख 4 हजार 710 रुपए निकाल लिए। बाद में जब वह खुद बैंक से पैसे निकालने पहुंची, तब उसे खाते से पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी मिली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस बैंक दस्तावेजों और खाते से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.