राफा में इजराइली सुरक्षाबलों की बमबारी में 25 की मौत:50 जख्मी, 26 मई के बाद दूसरा बड़ा हमला

Updated on 22-06-2024 12:06 PM

इजराइल के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (21 जून) को गाजा के दक्षिणी शहर राफा ​​​​​​के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की। इसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले की जानकारी दी।

यह छोटे फिलिस्तीनी क्षेत्र में नया घातक हमला था, जहां इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में सैकड़ों हजार लोग भाग गए हैं। राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने दो जगहों पर बमबारी की जानकारी दी।

वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि मामले की समीक्षा की जा रही है, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमला किया था। इजराइल ने किसी अन्य हमले या उनके निशाने को लेकर कोई जानकारी भी नहीं दी।

इजराइल अक्सर कहता रहा है कि वह हमास के लड़ाकों और ठिकानों को निशाना बनाता है। वह हमलों में आम नागरिकों की मौत को कम करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इजराइल का यह भी कहना है कि आतंकवादी आबादी के बीच रहकर काम करते हैं। इसलिए हमलों में बेगुनाह लोगों की भी जान जाती है।

एक महीने के भीतर गाजा में दूसरा बड़ा हमला
21 जून की घटना एक महीने के भीतर गाजा में इजराइल का यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले रविवार (26 मई) को इजराइल ने राफा के रिफ्यूजी कैंप पर हवाई हमले किया था। इसमें 45 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं।

CNN की खबर के मुताबिक, गाजा के अधिकारियों और फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा हमला रिफ्यूजी कैंप पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इजराइली कब्जे वाले इन क्षेत्रों को सेना ने सेफ जोन घोषित किया था, लेकिन जब विस्थापितों को यहां पर रखा गया तो हमला किया गया।

वहीं, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले की पुष्टि की और कहा कि उसने राफा में हमास कंपाउंड पर हमला किया, जिसमें कुछ समय पहले हमास के आतंकवादी काम कर रहे थे।

IDF ने यह भी कहा कि हमले के बाद लगी आग के कारण कई नागरिकों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी जांच की जा रही है।

इससे पहले हमास ने इजराइल मिसाइलें दागीं थीं

रविवार (26 मई) को ही हमास की अल-कासिम बिग्रेड ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव में बड़ा मिसाइल हमला किया था। हमास की रक्षा शाखा अल-कासिम बिग्रेड ने कहा था कि इजराइली नरसंहार के जवाब में ये कार्रवाई हुई है। बाद में इजराइली सेना ने भी माना कि राफा से 8 रॉकेट दागे गए थे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसे जनवरी के बाद से इजराइल पर हमास का पहला बड़ा हमला माना जा रहा है। हमास अल-अक्सा टीवी ने बताया कि रॉकेट हमले गाजा पट्टी से किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने संभावित हमलों की चेतावनी देते हुए कई शहरों में सायरन बजाया था।

गाजा में अब तक 37 हजार लोगों की मौत
इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग जारी है। ये वही दिन था, जब हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर हमले किए थे और इसमें 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। 234 लोगों को किडनैप किया गया था। इजराइल के जमीनी हमलों और बमबारी में गाजा में अब तक 37,100 से अधिक लोग मारे गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.