मंत्री के पीएस के नौकर के घर मिले 25 करोड़ : रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी

Updated on 06-05-2024 12:29 PM

रांची में सोमवार को ED ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर शामिल हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है।

नोटों की गिनती जारी है। नोटों की ये गड्डियां बड़े-बड़े बैगों में रखी थीं। PS संजीव लाल का नौकर है जहांगीर, जिसके घर से कैश मिला है।

जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है उनमें से दो इलाकों के नाम सामने आए हैं। ये हैं धुर्वा का सेल सिटी इलाका और बोड़ेया मोरहाबादी रोड। सूचना है कि ED आज जिनके यहां छापेमारी कर रही है, उन सबके तार चीफ इंजीनियर रह चुके वीरेंद्र राम से जुड़े हैं।

वीरेंद्र राम मामले को लेकर ही ED ने कार्रवाई की है। रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर छापेमारी चल रही है।

फरवरी 2023 में वीरेंद्र राम के यहां पड़ा था छापा
22 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। इस दौरान वीरेंद्र राम की कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था। छापेमारी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए के जेवरात और करीब 30 लाख रुपए नकद भी मिले थे।

ED ने जमशेदपुर निगरानी थाने में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज घूसखोरी के एक मामले को जांच के लिए ECIR के रूप में दर्ज किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की।

कौन हैं वीरेंद्र राम
ग्रामीण विकास विभाग में वीरेंद्र राम चीफ इंजीनियर थे। 15 नवंबर 2019 में जमशेदपुर में JE सुरेश प्रसाद के घर ED ने रेड की थी, जिसमें 2.67 करोड़ कैश मिले थे। तब JE ने बताया था कि ये पैसा चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का है। इसके बाद जांच का दायरा आगे बढ़ा तो ED ने जांच शुरू की।

22 फरवरी 2023 को ED ने वीरेंद्र राम व उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में वीरेंद्र राम के ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज के अलावा करीब डेढ़ सौ करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मिली थी।

उनके सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश मित्तल के ठिकाने से नोटबंदी के पूर्व के 9.46 लाख रुपये के पुराने नोट और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए थे। इसके बाद 23 फरवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था।

ये प्रदीप यादव के पार्टी की कहानी: BJP सांसद निशिकांत
मंत्री के PS के नौकर के घर मिले कैश को लेकर गोड्डा सांसद और BJP प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मिले कैश का वीडियो शेयर कर लिखा-

30 करोड़ रुपए से अधिक और काउंटिंग जारी… आज ईडी की कार्रवाई में कॉंग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार शिरोमणि हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेट्री संजीव लाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...संजीव लाल के आवास पर ईडी को मिला 30 करोड़ से अधिक कैश । प्रदीप यादव के पार्टी की कहानी…

बता दें कि गोड्डा से इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है। पहले दीपिका पांडेय को टिकट दिया गया था, लेकिन फिर उनकी जगह प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया।

झारखंड के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से मिले थे 300 करोड़
6 दिसंबर 2023 को आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद किया गया।

आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर के मुताबिक ये सिंगल ऑपरेशन में बरामद हुई अब तक की सबसे बड़ी रकम है। 8 दिसंबर को 40 बड़ी और छोटी मशीनों से नोटों की गिनती हुई।

IAS पूजा के CA के घर से मिले थे 19.31 करोड़ कैश
अवैध खनन मामले में ED ने 2 साल पहले देशभर में छापेमारी की थी। यह कार्रवाई झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर की गई थी। अफसर के करीबी CA के घर से 19.31 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। इस छापेमारी के बाद ED ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। वो अभी जेल में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.