21वीं पशु संगणना : जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 29-08-2024 01:15 PM

कोरबा। पशुधन विकास विभाग द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्षो में पशुओ की गणना का कार्य किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1914 से की गयी थी। विगत संगणना कार्य की भांति इस वर्ष भी गणना कार्य ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 82 प्रगणक एवं 17 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. पी. सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एच. के. सोनी के द्वारा प्रथम चरण के प्रशिक्षण में संगणना सम्बन्धी समस्त प्रपत्रों, परिभाषाओ और मोबाइल ऐप में सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गयी।

उप संचालक ने बताया कि सभी प्रगणक व सुपरवाइजर के आईडी-पासवर्ड तैयार कर दिए गए हैं। सभी को मोबाइल ऐप में अभ्यास करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। पशु संगणना कार्य 01 सितम्बर से 31 दिसम्बर के बीच किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर संगणना कार्य संपादित करेंगे। संगणना कार्य के बाद भारत शासन द्वारा जिले का डाटा जारी किया जाएगा जो जिले एवं राज्य में पशुधन नीतियों के निर्धारण हेतु आवश्यक होता है। उप संचालक द्वारा सभी पशुपालकों एवं जनसामान्य से विभागीय पशु प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करने अनुरोध किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.