बोरियाखुर्द में 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 29 से

Updated on 24-11-2024 07:31 PM

रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक बोरियाखुर्द के खेल मैदान में आयोजित 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं निःशुल्क संस्कार महोत्सव आयोजित होगा। इसका भूमिपूजन व ध्वजपूजन 24 नवम्बर को रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू द्वारा गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधी दिलीप पाणिग्रही, श्याम बैस, सदाशिव हथमल, लच्छुराम निषाद, कार्यक्रम संयोजक मोहनलाल साहू, आयोजक ऋषि साहू के साथ विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

यज्ञाचार्य ने बताया कि भूमि का अच्छे व बुरे संस्कार मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। यज्ञ में पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, कर्णछेदन, विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवीत, विवाह, जन्मदिवस, विवाहदिवस इत्यादि विविध संस्कार निःशुल्क संपन्न होंगे। रायपुर ग्रामीण के विधायक साहू ने कहा कि गायत्री मंत्र से मनुष्य में सद्बुद्धि का विकास और यज्ञ से वातावरण का परिशोधन व मानव मात्र का कल्याण होता है। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा चलाये गये सप्तसूत्रीय आंदोलन से आज जन-जन प्रभावित है। उनके विचारों पर चलने से मानव में देवत्व का उदय-धरती पर स्वर्ग का अवतरण तथा युग निर्माण अवश्य होगा। गायत्री परिवार आज हर जगह सामाजिक समरसता का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक मोहनलाल साहू व आयोजन मण्डल से ऋषि साहू ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 29 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के मध्य सद्गुरुज्ञान गंगा शोभा यात्रा एवं भव्य गंगाजल कलश यात्रा, कलश स्थापना, आद्य शक्ति, युग शक्ति पर संगीत व प्रवचन, प्रसाद वितरण होगा। द्वितीय दिवस 30 नवम्बर को प्रातः 8 बजे दोपहर 2 बजे तक देव पूजन, यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान संदेश, गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कारो का निःशुल्क आयोजन तथा शाम 4 बजे शाम 6 बजे तक संगठनात्मक कार्यकर्ता गोष्ठी, नारी शक्ति सम्मेलन, गीत-संगीत, प्रज्ञा प्रवचन, नारी सशक्तिकरण पर विशेष उद्बोधन, राष्ट्र जागरण, दीप महायज्ञ होगा। कार्यक्रम के अंतीम व तृतीय दिवस 1 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे ध्यान साधना, प्रज्ञायोग तथा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.