2 रन पर 2 विकेट और शुभमन गिल का खतरनाक जश्न, तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच

Updated on 11-05-2024 01:00 PM
​शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की धमाकेदार बैटिंग के बाद मोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। वहीं सीएसके के लिए अब राहें मुश्किल हो चली है। ऐसे में आइए तस्वीरों में देखते हैं मैच का रोमांच।

सीएसके ने 2 गेंद पर गंवा दिए थे 2 विकेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम को 35 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने सिर्फ 2 गेंद के स्कोर पर अपना दो विकेट गंव दिया था। इस निराशानजक प्रदर्शन के कारण ही टीम को गुजरात के खिलाफ हार मिली।

गुजरात के लिए चला मोहित का मैजिक

सीएसके के खिलाफ इस मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मोहित के अलावा राशिद खान को भी दो विकेट मिले जबकि संदीप वारियर और उमेश यादव के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

डेरिल मिचेल सीएसके के लिए की अच्छी कोशिश

शुरुआती झटके के बाद सीएसके के लिए बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। मिचेल ने 34 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए। मोइन अली के साथ मिलकर उन्होंने सीएसके को मैच में वापसी करा दी थी।

मोइन की फिफ्टी गई बेकार

​सीएसके के लिए मोइन अली ने बल्ले से दम दिखाया। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभालने का काम किया बल्कि अर्धशतक भी लगाया। हालांकि वह टीम के काम ना आ सका। मोइन 36 गेंद में 4 चौके और इतने की छक्के के साथ 56 रनों की पारी खेली।

शुभमन गिल का खतरनाक जश्न

​शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद में 104 रन बनाए। आईपीएल में शुभमन गिल का यह चौथा शतक था। उन्होंने सिर्फ 50 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया जिसके कारण उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके कारण वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सके।

साईं सुदर्शन ने भी ठोका सीएसके खिलाफ शतक

​सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं, गुजरात के लिए सीएसके के मैच में साईं सुदर्शन ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली। सुदर्शन 51 गेंद 103 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने 5 चौके और 7 छक्के भी लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.