2 खिलाड़ी जो बदल सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत, बस मौके का है इंतजार

Updated on 04-04-2026 12:08 PM
नई दिल्ली: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बीते शुक्रवार को खेला गया। यह मैच पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत लिया। यह चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार थी। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन 2 खिलाड़ियों के बारे में, जो सीएसके की किस्मत बदल सकते हैं अगर उनको मिला तो।

उर्विल पटेल

27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को अगर मौका मिलता है तो वह सीएसके के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। उर्विल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2024 में त्रिपुरा के खिलाफ महज 28 गेंद में शतक ठोका था। वहीं दुनिया में टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं।

उर्विल ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ही आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने 212.5 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे।

श्रेयस गोपाल

बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल भी सीएसके के लिए अहम प्लेयर बन सकते हैं अगर उन्हें मौका मिला तो। गोपाल लेग स्पिनर हैं और उनको आईपीएल का अच्छा अनुभव है। वह ठीक ठाक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, अगर जरूरत पड़ी तो। गोपाल चेन्नई की पिच पर अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में 52 मैच में 52 विकेट लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.