रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत:भाजपा पार्षद के सिर पर चढ़ा ट्रैलर का चक्का

Updated on 20-11-2025 12:15 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई। जिसमें बाइक सवार भाजपा पार्षद का ट्रैलर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराने के बाद डिवायडर से टकरा गई। इससे उसमें सवार एक शिक्षक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद संबंधित पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। जहां किरोड़ीमल नगर में रहने वाला नंदकुमार यादव 54 साल जो कि वार्ड क्रमांक 6 का पार्षद है। वह बुधवार की शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम से नहरपाली की ओर गया था।

वापसी के दौरान रात में कुशवाबहरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाईक को ठोकर मार दिया। इस घटना में उसका सिर ट्रैलर के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग काफी संख्या में इक्ट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना को अंजाम देकर ट्रैलर चालक फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार खड़ी ट्रक से टकराने के बाद डिवायडर से भिड़ी दूसरी घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम गुरदा का रहने वाला विरेन्द्र सिंह राठिया कुशवाबहरी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। बुधवार की रात को विरेन्द्र सिंह और कार विक्रम महंत कार में सवार होकर खरसिया से रायगढ़ की ओर आ रहे थे।

कार विक्रम महंत चला रहा था। तभी NH 49 में जब वे पतरापाली के पास पहुंचे तो यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गए और उसके बाद कार डिवायडर से टकरा गई।

इससे कार काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गया और विरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई। चालक विक्रम महंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.