यूपी में 2 मालगाड़ियां टकराईं, दोनों लोको पायलट गंभीर:रेड सिग्नल पर एक ट्रेन खड़ी थी, पीछे से दूसरी ने टक्कर मारी

Updated on 04-02-2025 12:47 PM

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी पीछे से आई दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा ट्रैक से नीचे जा गिरे।

हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह DFC यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई। इस पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों पर घटना का असर नहीं हुआ। रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव के लिए टीम पहुंच गईं। ट्रैक को क्लियर किया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास अप लाइन पर हुआ।

रेड सिग्नल पर खड़ी थी गाड़ी 

DFC के अफसरों ने बताया कि ट्रैक पर रेड सिग्नल था। एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से दूसरी मालगाड़ी तेज रफ्तार में आई और टक्कर मार दी। दोनों मालगाड़ी पर कोयला भरा हुआ था। हादसे के चलते फ्रेट कॉरिडोर की एक लाइन पर रेल यातायात प्रभावित है। कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। कुछ के रूट बदले गए। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

पायलट की गलती से हुआ हादसा

DFC के AGM जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ह्यूमन एरर यानी मानवीय गलती की बात सामने आ रही है। यानी पायलट से गलती हुई है। किसी तरह की बड़ी लापरवाही नहीं है। रेस्क्यू किया जा रहा है। ट्रैक बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी ट्रैक को ठीक करने में वक्त लग सकता है। अप लाइन में कई मालगाड़ियां खड़ी हैं। कुछ को डायवर्ट किया जा रहा है।

पायलट ने रेड सिग्नल नहीं देखा

DFC सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पीछे आ रही मालगाड़ी को रेड सिग्नल पर रुकना था। हालांकि, पायलट ने रेड सिग्नल पर गाड़ी नहीं रोकी। वह रेड सिग्नल को या तो देख नहीं पाया या फिर समझ नहीं पाया। इसी ट्रैक पर आगे खड़ी ट्रेन को टक्कर मार दी।

क्या है DFC यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? 

देश में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हैं। EDFC यानी इस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और WDFC यानी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर। EDFC पंजाब के लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक है। वहीं, WDFC जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (महाराष्ट्र) से यूपी के दादरी तक है।

EDFC की लंबाई 1,839 किमी और WDFC की लंबाई 1,506 किमी है। यह हादसा EDFC यानी ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ। रेलवे ने इन ट्रैक को मालगाड़ियों के तेज परिवहन के लिए अलग से बनाया है। इसमें सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.