ठाणे में 2 बच्चियों से यौन-शोषण, पुलिस पर पथराव:भीड़ ने स्कूल में भी तोड़फोड़ की

Updated on 20-08-2024 01:59 PM

महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर के एक स्कूल में 3 और 4 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन-शोषण का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए लोगों ने आज मंगलवार (20 अगस्त) को बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोकल ट्रेनें रोकी गई हैं।

पुलिस ने अब तक मामले में स्कूल अटेंडेंट (अक्षय शिंदे) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 17 अगस्त को लड़कियों के साथ बाथरूम में यौन-शोषण किया था। अगले दिन 18 अगस्त को जब माता-पिता को पता चला तो उन्होंने FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, स्कूल में घटना की जगह का CCTV बंद पाया गया है। मामले की जांच में लापरवाही के चलते महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले के सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल, कलास टीचर और स्टॉफ की एक महिला को निलंबित कर दिया है।

बदलापुर बंद का ऐलान, स्कूल में भी प्रदर्शन हुआ
मंगलवार सुबह 8 बजे घटना से गुस्साए लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कई ट्रेनों को रोका गया। पुलिस ने भीड़ में काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस पर भी पथराव हुआ है।

दूसरी तरफ लोगों ने स्कूल के अंदर घूसकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पिछले एक घंटे से अधिक समय से कल्याण बदलापुर लोकल ट्रेन सर्विस ठप्प पड़ी है। कई संगठनों ने आज विरोध में बदलापुर बंद का ऐलान किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
 17 March 2026
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
 17 March 2026
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
 17 March 2026
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
 17 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
 17 March 2026
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
Advt.