तेलंगाना CM की आलोचना पर 2 महिला यूट्यूबर गिरफ्तार:पुलिस बोली- वीडियो अपमानजनक

Updated on 13-03-2025 12:19 PM

हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस पी विश्वप्रसाद ने बताया कि वीडियो फरवरी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुख्यालय में शूट हुआ। इसे बजट सत्र से ठीक पहले 10 मार्च को सीएम का अपमान करने और बदनाम करने की प्लानिंग के तहत जारी किया गया।

वीडियो का कंटेंट अश्लील और अपमानजनक है। आरोपी फेम और व्यूज पाने के लिए इसे बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। हमारे पास सबूत हैं कि उन्हें इसके लिए BRS से पैसे मिले थे। हम हर पहलू की जांच करेंगे।

अब पूरा मामला समझिए...

पुलिस ने बताया कि मामला BRS मुख्यालय में शूट हुए एक अपमानजनक वीडियो से जुड़ा है। इसमें यूट्यूब चैनल पल्स डिजिटल न्यूज नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर रेवती पोगदंडा और सहयोगी तन्वी यादव को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की ओर से शिकायत में कहा गया था कि एक्स पर एक वीडियो प्रचारित हो रहा है। वीडियो में पल्स न्यूज का रिपोर्टर एक व्यक्ति का इंटरव्यू ले रहा है। वह व्यक्ति मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें कर रहा है। इस तरह के वीडियो पोस्ट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

यूट्यूबर ने राहुल से पूछा- यही आपका लोकतंत्र है 

गिरफ्तारी से पहले रेवती ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने कहा- पुलिस मेरे दरवाजे पर है। वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। रेवंत रेड्डी मुझ पर और मेरे परिवार पर दबाव डालना चाहते हैं। मुझे धमकाना चाहते हैं।

महिला यूट्यूबर्स के वकील जक्कुला लक्ष्मण ने बताया- दोनों को अपना काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एक आम आदमी का इंटरव्यू लिया जो सरकार से नाराज था और इसे अपने चैनल पर दिखाया।

इससे पहले रेवती ने मंगलवार दोपहर अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस की FIR का एक हिस्सा शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया था। उन्होंने राहुल से पूछा- क्या यही वह लोकतंत्र है जिसकी आप बात करते हैं। क्या यह संविधान का हिस्सा है।

प्लीज पहले अपनी सरकार को अनुच्छेद 19 सिखाएं। अपनी राय रखना अपराध कैसे हो सकता है। अगर आप 60-70 साल के आदमी की की बात बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो मुझे आप पर दया आती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.