PoK की जेल से 19 कैदी फरार:लस्सी मांगने के बहाने चौकीदार को दबोचा, चाबी छीनी

Updated on 02-07-2024 01:51 PM

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट जेल की है, जो मुजफ्फराबाद से करीब 110 किमी दूर है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कैदी ने पहरेदार से कहा कि वह उसकी लस्सी बैरेक तक ला दे।

जब पहरेदार ऐसा करने पहुंचा, तब कैदी ने बंदूक तानकर उसे दबोच लिया और उसकी चाबियां छीन लीं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इसके बाद कैदी ने बाकी बैरेक का ताला भी खोल दिया। फिर सभी कैदी मेन गेट की तरफ भागे। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कैदी की मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद, अधिकारियों ने डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट समेत जेल के 8 अफसरों को हिरासत में लिया है। PoK की सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। PoK के प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक ने जेल के कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

पुंछ में आने-जाने के रास्ते बंद किए गए
भागे गई कैदियों में से 6 को आतंक फैलाने के मामले में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। इनके फरार होने के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया है। पाकिस्तान के पुंछ में आने-जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

जेल तोड़कर भागने के प्लानिंग सुधनोती शहर से गिरफ्तार हुए गाजी शहजाद ने की थी। उसे पिछले साल काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 3 साथियों के साथ पकड़ा था। पाकिस्तान के पुंछ के रावलकोट शहर में मौजूद यह जेल करीब 30 साल पुराना है। इस वजह से यह काफी खराब हालत में भी है।

2012 में जेल तोड़कर भागे थे 400 कैदी
PoK की सरकार शहर से बाहर एक नया जेल बनवा रही है, जिसमें रावलकोट जेल के कैदियों को ट्रांसफर किया जाएगा। पाकिस्तान में पहले भी कई बार आतंकियों के जेल तोड़कर भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2012 में पाकिस्तान के बन्नू शहर में 400 कैदी जेल से फरार हो गए थे। '



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.