18 घंटे की ड्यूटी, फिर पढ़ाई... 8 पुलिस कॉन्सटेबल ने क्लियर किया शिक्षक एग्जाम

Updated on 28-10-2024 01:25 PM

तेलंगाना: निजामाबाद के आठ पुलिस कांस्टेबल्स ने अपनी जिंदगी के असल ख्वाब को हकीकत में बदला है. उनका असली सपना शिक्षण का पेशा था. वह भविष्य की पीढ़ियों को संवारने का सपना रखते थे और इसीलिए शिक्षक बनना चाहते थे. परंतु परिस्थितियों के चलते उन्हें पहले पुलिस की नौकरी ज्वाइन करनी पड़ी. इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और अब शिक्षक की नौकरी हासिल कर सभी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं.


शिक्षण में विभिन्न पदों पर चयनित


इन सभी को अब एसजीटी (सहायक शिक्षक), पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) और स्कूल असिस्टेंट के पदों पर चयनित किया गया है. इस अवसर पर उन्होंने निजामाबाद पुलिस कमिश्नर कलमेश्वर सिंघेनवार (आईपीएस) से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.


कमिश्नर की शुभकामनाएं


कमिश्नर ने कहा, “24 घंटे पुलिस की सेवाएं देने के साथ ही दूसरे क्षेत्र में चयन होना बहुत ही खुशी की बात है. आपको शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छी पहचान बनानी चाहिए और बच्चों को भी अच्छे भविष्य का मार्ग दिखाना चाहिए.”


इन सभी का असली प्यार शिक्षण क्षेत्र के लिए था. लेकिन डीएससी भर्तियों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें पुलिस विभाग में शामिल होना पड़ा. उन्होंने बिना छुट्टी के 18 घंटे की पुलिस ड्यूटी करते हुए अपनी सेवाएं दीं. अब वे अपने मनपसंद पेशे में मेहनत कर छात्रों को संवारने की बात कहते हैं.


शिक्षक बनने का सपना रहा बरकरार


पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पुलिस की नौकरी करने के बावजूद इनका असली सपना शिक्षण पेशा था. इन्होंने अपने पुलिस कर्तव्यों को पूरी लगन से निभाते हुए अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई की. अब डीएससी में उत्तीर्ण होकर उन्होंने अपने सपने को साकार किया है. उनके उत्साह की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि अब भावी पीढ़ी को संवारने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.