ज़िले के धान उपार्जन केंद्रों में 16252 किसानों ने बेचा 86093 मेट्रिक टन धान

Updated on 25-11-2024 12:23 PM

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य अपनी पूर्ण गति से चल रहा है। जिलें में वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से इसी माह की धान  खरीदी शुरुआत 14 नवंबर  से 22 नवंबर 16252 किसानों से 86093 मीट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी है। वही 15675 किसानों को 63.52 करोड़ राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जिले के 129 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है।

आज दिनांक की स्थिति में जिले में समर्थन मूल्य पर 86093 मे.टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। धान खरीदी के प्रारंभ से ही किसानों को अपने जूट बारदाने में उपार्जन केन्द्रों में धान लाकर विक्रय किया जा सकता है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में नये बारदाने, पुराना जुट बारदाना व पीडीएस बारदानों सहित किसाना बारदानों का प्रयोग किया जाना है। इस वर्ष कृषक अपने अच्छे जूट बारदाना का प्रयोग धान विक्रय में कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को प्रति बारदाना 25 रूपये का भुगतान किया जायेगा।

ज़िले में धान सुचारू रूप से उपार्जन हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। कहीं कोई कमी पर किसान अपना  बारदाना लाता  है तो उसे 25 ₹ प्रति नग के मान से भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के जिन्होंने चावल जमा नहीं किए उन्हें चावल जमा करने कहा। साथ ही जिन मिलर्स ने अब तक बारदाना जमा नहीं किया उन्हें तत्काल जमा करने भी कहा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.